Erica Fernandes Break Silence On Dubai Situation Amid Iran-Israel Conflict: ईरान और इसाराइल संघर्ष के बीच दुबई के हालात तनावपूर्ण बन चुके हैं। दुबई में जहां एयरबेस को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है, जिससे कई फ्लाइट्स तक रद्द हो गई हैं। ऐसे में बहुत से भारतीय पर्यटक भी दुबई में फंसे हुए हैं। वहीं साल 2023 में दुबई में शिफ्ट हो चुकीं एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने भी अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में मीडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आधिकारिक परामर्श व सूचनाओं का पालन कर रही हैं। लेकिन एरिका फर्नांडिस ने ये भी कहा कि दुबई में हालात सही नहीं हैं, साथ ही ये उनके लिए काफी डरावना भी है।
एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने दुबई में रहते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी दुबई में हूं और सुरभित हूं। मुझे ये कहना पड़ेगा कि यूएई सरकार इस स्थिति को बहुत अच्छे से संभाल रही है। यहां रहना और देखना कि वे लोग कितनी जल्दी व प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं ये सच में आश्वस्त करने वाला है। लेकिन ये आसान नहीं है। आवाजें सच में आ रही हैं और ये चुभ रही हैं। मेरे आसपास लोगों ने, मेरे दोस्त और परिवार ने तो इन्हें अपनी आंखों से देखा है और ये चीज हजम करना सच में मुश्किल है। इसमें कोई मीठी-मीठी बातें नहीं हैं, लेकिन ये सच में डरावना है।"
एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने बताया कि वे लोग सुरक्षित हैं और गाइडलाइन्स का पालन कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "हम शांत और सुरभित हैं और सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहे हैं जो हमें लोकल ऑथोरिटी ने दी है। अभी यही चीज हम बेस्ट कर सकते हैं। मेरी सांत्वनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस चीज से गुजर रहे हैं। हम लोग अभी वर्तमान की चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।"
