टीवी मसाला

Imlie latest Spoiler : शादी वाले दिन अथर्व का हुआ एक्सीडेंट, क्या चीनी का पर्दाफाश कर पाएगी इमली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 03:06 PM IST

imlie spoiler alert 2nd november 2022: इमली और अर्थव की शादी होने वाली है। शादी के दिन अथर्व का एक्सीडेंट हो जाऐगा। क्या समय रहते अथर्व की जान बचा पाएगी इमली? शो के अपकमिंग एपिसोड में कई टिस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Image

imlie Spoiler (image : instagram)

Imlie Spoiler Alert 2nd November 2022: इमली (Imlie) सीरियल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में 20 साल का लीप आया है जिसके बाद मेकर्स ने शो की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया है। सीरत कपूर और मेघा चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। नए चेहरों के साथ दर्शकों को कहानी काफी पसंद आ रही हैं। शो में इमली और अथर्व की शादी होने वाली है। लेकिन चीनी को ये बर्दाशत नहीं हो रहा है। शादी की रात चीनी अर्थव को मिलने के लिए बुलाती है। अथर्व चीनी से मिलने के लिए पहुंचता है, लेकिन उसी बीच उसका एक्सीडेंट हो जाता है। क्या अथर्व को बचा पाएगी इमली?

क्या अथर्व को बचा पाएगी इमली

अथर्व और चीनी एक- दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन अथर्व का परिवार इमली को अपनी बहू बनाना चाहता है। अथर्व भी अपने परिवार की बात को मानते हुए इमली से शादी करने के लिए मान जाता है। शादी वाले दिन आखिरी बार चीनी अथर्व से मिलना चाहती हैं, इसलिए वो उसे फोन करके बुलाती हैं।

क्या अथर्व की जान बचा पाएगी इमली

चीनी के प्यार में पागल अर्थव उससे मिलने पहुंचता है, लेकिन उसका एक्सीडेंट हो जाता है। ये एक्सीडेंट किसी और ने नहीं जतिन ने किया होता है। वो अथर्व से चीनी का बदला लेता है। हालांकि इमली समय पर आ जाएगी और उसकी जान बचा लेगी। वहीं, पुलिस जतिन को एक्सीडेंट करने के लिए आरोप में पकड़ लेती है। ये जानकर इमली जतिन को थप्पड़ मारती है।

क्या चीनी का पर्दाफाश कर पाएगी इमली

इमली जानना चाहती हैं कि किस के कहने पर जतिन ने अथर्व का एक्सीडेंट किया है। इमली कहती हैं जो भी इसके पीछे है वो उसे माफ नहीं करेगी। ये सब देखकर पहली बार चीनी इमली से डर जाती हैं। उसने इमली का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article