टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के बीच Hina Khan का सहारा बने Rocky Jaiswal, एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के लिए दिल से कह डाली ये बात

Hina Khan message to beau Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के बीच मालद्वीप में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग कुछ खास पलों को बिता रही हैं। इस बीच हिना ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं। आइए देखते हैं।

Image

Hina Khan mesaage to beau Rocky Jaiswal:

Hina Khan message to beau Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बन चुकी हैं। स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुई हिना खान की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फालोइंग है। बात दें की एक्ट्रेस इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि इसके बावजूद एक्ट्रेस अपनी इस लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ी हैं और खुद का हौसला बढ़ाने में कोई कमी नहीं कर रही हैं। हाल ही में हिना खान (Hina Khan) को मालद्वीप में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ खास पलों को बिताते और मौज-मस्ती करते देखा गया था। अब हिना खान ने एक पोस्ट साझा कर रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) के लिए दिल से कुछ बातें कहीं हैं। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को हाल ही में मालद्वीप में रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) संग कुछ खास पलों को बिताते देखा गया। एक ब्लैक और व्हाइट फोटो में हिना खान और रॉकी जैसवाल बैठे हुए थे। एक्ट्रेस ने बड़े ही प्यार से अपने बॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रखा हुआ था। इसी तस्वीर ओ इंस्टाग्राम पर लगते हुए हिना खान ने लिखा "हर बुरे वक्त से निकलते हुए हम इस समय से भी निकल जाएंगे। हम जरूर जीतेंगे....इंशाअल्लाह।" बता दें की हिना खान के इस मुश्किल समय में राकी जैसवाल उनके सात ढाल बनकर चल रहे हैं।

बताते चलें की हिना खान ने इस साल जून में अपने ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की खबर को फैंस के साथ साझा किया था। अब तक उनकी पांच कीमोथेरेपी हो चुकी हैं और समय-समय पर एक्ट्रेस अपनी बीमारी से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं की अपनी इस मुश्किल जर्नी में हिना खान हर पल मुस्कुराती रहती हैं और सभी को प्रेरणा देती रहती हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article