टीवी मसाला

Hina Khan और Rocky Jaiswal को इन TV स्टार्स ने दी शादी की बधाई, तोहफे में दिया प्यार और आशीर्वाद

TV Stars Congratulate Hina Khan Rocky Jaiswal: आज टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। ऐसे में टीवी दुनिया के कई बड़े सेलेब्स ने कपल को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और दोनों पर प्यार भी लुटाया।

Image

TV Stars Congratulate Hina Khan Rocky Jaiswal

TV Stars Congratulate Hina Khan Rocky Jaiswal: टीवी दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हिना खान और रॉकी जायसवाल सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए। आज ही कपल ने कोर्ट मैरेज कर अपने रिश्ते को प्यार और कानून की किताबों में हमेशा-हमेशा के लिए लिख दिया। बिना किसी को बताए चुप-चाप कपल ने घर में जीने मरने की कसमें खाई। हर कोई ये देख हैरान रह गया लेकिन खुश भी हुए। अब सोशल मीडिया पर कपल को फैंस के साथ-साथ कई टीवी स्टार्स बधाई दे रहे हैं। सपना चौधरी से लेकर अंकिता लोखंडे हर कोई कपल के लिए क्या लिख रहा है जानिए इस रिपोर्ट में।

डेटिंग के 13 साल बाद एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) संग शादी की जिसे देख सभी खुश हो गए। ऐसे में अंकिता लोखंडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'वाह क्या खबर है हिना और रॉकी दोनों को हार्दिक बधाई। सुखी शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं दोस्तों आपके लिए बहुत खुश हूं।' बिग बॉस 11 में हिना संग नजर आ चुकीं सपना चौधरी भी लिखती हैं 'किसी की नजर ना लगे।' रश्मि देसाई भी दोनों को शादी की बधाई देती हैं। हिना की खास दोस्त गौहर ने भी कपल को शादी मुबारक कहा। तमाम टीवी सेलेब्स हिना और रॉकी की इस नई जर्नी के लिए काफी खुश हैं।

TV Stars Congratulating Hina Khan Rocky Jaiswal

TV Stars Congratulating Hina Khan Rocky Jaiswal

TV Stars Congratulating Hina Khan Rocky Jaiswal (1)

TV Stars Congratulating Hina Khan Rocky Jaiswal (1)

बता दें हिना खान ने हाल ही ब्रेस्ट कैंसर बीमारी से जंग लड़ी और अब स्वस्थ होने की राह पर चल रही हैं। हिना और रॉकी की प्रेम कहानी एक्ट्रेस के डेब्यू सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से शुरू हुई थी। वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई और रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। हिना और रॉकी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article