टीवी मसाला

Hina Khan ने पीएम मोदी के 11 साल पूरे होने पर कही दिल की बात, उनके कार्यों को गिनवाते हुए कहा- "भारत जल्द ही.....

Hina Khan Praises PM Modi: हिना खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देश के लिए अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस को लगता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित देश बन जाएगा। यही नहीं हिना खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 सालों में क्या-क्या कर दिखाया है।

Image

Hina Khan Praises PM Modi

Hina Khan Praises PM Modi: टीवी एक्ट्रेस हिना खान( Hina Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने कल रात अपनी शादी की प्यारी सी वीडियो भी शेयर की थी। अब शादी से निपटने के बाद एक्ट्रेस काम पर लौट आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देश के लिए अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस को लगता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित देश बन जाएगा। यही नहीं हिना खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 सालों में क्या-क्या कर दिखाया है।

हिना खान ( Hina Khan) ने आईएएनएस से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) के बारे में बताया। पीएम को ये पद संभालते हुए 11 साल हो जाएंगे, इसकी खुशी में एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की, उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से मैं महसूस करती हूं कि भारत बहुत शक्तिशाली है।बुनियादी ढांचे, तकनीक, अंतरिक्ष, चिकित्सा, आयुष्मान भारत, गरीबी उन्मूलन, रक्षा और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं।

उनका मानना है कि अब भारत एक विकसित देश बन सकता है, जिसका श्रेय वह प्रतिष्ठित नेता नरेंद्र मोदी को देती हैं। उन्होंने कहा कि भारत भी एक विकसित देश बन सकता है, और वह भी हमारे जीवनकाल में। सच कहूं तो, यह हमारे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने सबसे पहले इस सपने को देखा था। और जिस तरह से विकास और सुधार हो रहे हैं, मुझे व्यक्तिगत रूप से विश्वास है कि हम जल्द ही एक विकसित भारत देख पाएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article