टीवी मसाला

Rocky Jaiswal ने मेल ईगो किनारे रख दबाए Hina Khan के पैर, वीडियो शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- इनका रोज का काम...

Hina Khan Gets Foot Massage From Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रॉकी जायसवाल उनके पैरों की मसाज करते दिखाई दिये। हिना खान ने बताया कि ये रॉकी जायसवाल का रोज का काम है। वीडियो देख फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

हिना खान को रॉकी जायसवाल से मिला फुट मसाज

Hina Khan Gets Foot Massage From Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर हिना खान करोड़ों घरों में छा गईं। टीवी के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बनाई। हिना खान ने बीते 4 जून को रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई थी। उन्होंने निकाह और फेरे न लेकर कोर्ट मैरिज के सहारे अपना और रॉकी जायसवाल का रिश्ता मुकम्मल किया। वहीं हाल ही में हिना खान (Hina Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फिर से साबित कर दिया है कि रॉकी जायसवाल उनके लिए परफेक्ट हैं। इस वीडियो में रॉकी जायसवाल हिना खान को फुट मसाज देते दिखाई दिये।

हिना खान (Hina Khan) द्वारा साझा किया गया ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के कैप्शन में हिना खान ने लिखा, "शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी पर रूह का सुकून भी तो दिया। ये इनका रोज का काम है। हम ठीक हो जाएंगे, हां हम हो जाएंगे। मुकम्मल शिफा इंशाअल्लाह। सिर्फ आभार, अलहम्दुलिल्लाह।" हिना खान का ये वीडियो देख फैंस भी उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो पर टीवी स्टार्स और फैंस ने खूब कमेंट भी किये। रुबीना दिलैक ने कमेंट में लिखा, "तुम सारे प्यार की हकदार हो।" वहीं रॉकी जायसवाल ने कमेंट किया, "मुकम्मल शिफा।" एक यूजर ने हिना खान की पोस्ट पर कमेंट किया, "आप बहुत भाग्यशाली हो मैम कि आपको इतने अच्छे पति मिले हैं। भगवान आप लोगों को ढेर सारा आशीर्वाद दे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बहुत लकी हो मैम कि आपको इस युग में भी इतने अच्छे पति म मिले हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article