टीवी मसाला

हिना खान ने ससुराल में मनाई पहली रसोई, ईद के मौके पर ससुरालियों के लिए तैयार की इफ्तार पार्टी

Hina Khan Celebrate Eid in Sasural: अब हिना खान शादी के बाद की पहली ईद की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने ईद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है नई-नवेली दुल्हन की पहली ईद। एक्ट्रेस के लुक पर नजर डाले, तो उन्होंने पीच कलर का सिम्पल स चिकनकारी सूट पहना है। वह बिल्कुल सिम्पल लग रही हैं।

Image

Hina Khan Celebrate Eid in Sasural

Hina Khan Celebrate Eid in Sasural: टीवी एक्ट्रेस हिना खान करीब चार दिन पहले ही नई दुल्हन बनी है। हिना खान( Hina Khan) ने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ( Rocky Jaiswal) से शादी कर ली है। हिना खान शादी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौट आई। वह शादी के अगले दिन ही एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थी, इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की वीडियो भी शेयर की थी। अब हिना खान शादी के बाद की पहली ईद की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने ईद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है नई-नवेली दुल्हन की पहली ईद

हिना खान ( Hina Khan) ने हाल ही में फैंस के साथ ईद की कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें वह हाथों में सलाद की प्लेट लिए नजर आ रही है। हिना ने प्लेट में गाजर और खीरे को सजाया हुआ है। साथ ही वह सोफ़े पर बैठी हुई हैं, हिना खान ने फोटो के साथ लिखा है "दुल्हन ऑन ड्यूटी" जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिना खान ससुराल में है और ईद पर उनकी यह पहली रसोई हो सकती है। एक्ट्रेस के लुक पर नजर डाले हैं, तो उन्होंने पीच कलर का सिम्पल स चिकनकारी सूट पहना है। वह बिल्कुल सिम्पल लग रही हैं।

इसी के साथ हिना खान ने अपने डाइनिंग टेबल की तस्वीर भी दिखाई है। जिसमें टेबल पर प्लेटस लगी हुई है। हो सकता है हिना खान ने अपने ससुराल में इफ्तार की पार्टी रखी हो। बताते चले कि हिना खान एक मुस्लिम है लेकिन उन्होंने हिन्दू परिवार में शादी की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article