Param Singh Breaks Silence On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air Rumor: टीवी का चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' साल 2020 से टीवी पर धूम मचा रहा है। लेकिन अब मानो 'गुम है किसी के प्यार में' के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स के बाद भी 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी गिरती ही जा रही है। बीते सप्ताह जहां भाविका शर्मा और परम सिंह के शो को 0.9 रेटिंग मिली तो वहीं इस सप्ताह इस सीरियल को केवल 0.8 टीआरपी मिली। इसे देखकर कहा जा सकता है कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की हालत दिन पर दिन और खराब होती जा रही है। वहीं बीते दिन 'गुम है किसी के प्यार में' के बंद होने की खबर भी सामने आई थी। साथ ही इसकी शूटिंग की आखिरी तारीख भी बताई जा चुकी है। लेकिन अब इस मामले पर खुद परम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के बंद होने की खबर से झूम उठे दर्शक, भाविका शर्मा के शो को बताया 'कचरा'
परम सिंह से संपर्क करके मीडिया ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने की खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की। परम सिंह ने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मुझे शो के ऑफ एयर होने की खबर का कुछ नहीं पता। अभी तक हमें आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' जुलाई के पहले सप्ताह में बंद हो सकता है। वहीं इसकी शूटिंग का आखिरी दिन 30 जून बताया जा रहा है।
कहां हुई 'गुम है किसी के प्यार में' में गड़बड़
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) पर आए दर्शकों के रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि शो की कहानी लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। उनका मानना है कि मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का ये ट्रैक जबरदस्ती लंबा खींचा जा रहा है। इस ट्रैक में सवि को भी लगातार नीचा दिखाया जा रहा है, जो कि दर्शकों को अच्छा नहीं लग रहा। साथ ही सवि की तीसरी प्रेम कहानी का कॉन्सेप्ट भी दर्शकों को पसंद नहीं आया।
