Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 09 March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। शो में फिलहाल होली के जश्न का ट्रैक चल रहा है। अजय कांबले सई और विराट की जिंदगी में नया तूफान लेकर आने वाला है। सई होली के इस त्योहार पर अपने बेटे के संग दूरियों को कम करना चाहती हैं। होली पार्टी में विराट पर भांग का नशा चढ़ जाएगा। भांग के नशे में विराट सई को हथकड़ी बांधता है और कहता है कि अपने पति को रंग नहीं लगाने के जुर्म में तुम्हें गिरफ्तार किया जाता है।
इस बात को सुनकर सई हैरान रह जाती है। वो सभी के सामने सई के लिए अपने प्यार का इजहार करेगा। विराट को ये सब करते हुए पाखी देख लेती है और उसका कॉलर पकड़ लेती है और कहती हैं कि मैं तुम्हारी पत्नी हूं। पाखी घरवालों के सामने जमकर ड्रामा करती हैं और विराट को बुरा भला कहती हैं।
विराट करेगा सई से अपने प्यार का इजहार
नशे में विराट पूरी तरह से भूल चुका होता है कि पाखी उसकी पत्नी है। वो सई को अपनी पत्नी की तरह ट्रीट करता है। सई और विराट होली पर रोमांटिक डांस करते हैं। विराट सबके सामने सई को किस करता है। दोनों को साथ देखकर पाखी पूरी तरह से टूट जाती है। वो फैसला करती है कि अपने बेटे वीणू को लेकर चौहान परिवार से दूर चली जाएगी। दोनों का रोमांस करते हुए देखकर पाखी को जलन होती है। वो चाहती हैं कि विराट उसके साथ होली सेलिब्रेट करें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है।
वहीं, विराट और सई को साथ देखकर भवानी देवी काफी खुश होती है। उन्हें लगता है कि सई और विराट के बीच में किसको नहीं आना चाहिए। शो में जल्द धीरज धूपर की एंट्री होने वाली है। धीरज सई के लवर के रोल में नजर आ सकते हैं।
