टीवी मसाला

GHKKPM: शो में लीप आते ही सई-सत्या और विराट ने छोड़ा शो! 20 साल के बाद कुछ ऐसे बदलेगी कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 04:38 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Leap: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स 20 साल का लीप आने वाला है। लीप आते ही शो के लीड कैरेक्टर ने छोड़ा शो। इस बात से सई -सत्या और विराट के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है। आइए जानते हैं लीप के बाद शो की कहानी कितनी बदल जाएगी?

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic : instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Leap: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) के शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए हर हफ्ते धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। मेकर्स ने पिछले कुछ समय में शो के ट्रैक में कई सारे बदलाव किए हैं। हर्षद अरोड़ा ने डॉक्टर सत्या के रूप में दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई। डॉक्टर सत्या और सई की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद भी शो की टीआरपी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

शो की स्टोरी लाइन में फिलहाल सत्या और सई की शादी हो गई है। सत्या और सई की शादी के बाद से चौव्हाण और अधिकारी परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है। सई शादी के बाद भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, विराट सई को किसी और के साथ नहीं देख पा रहा है। उससे बर्दाशत नहीं हो रहा है कि सई सत्या के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रही है।

शो में आएगा 20 साल का लीप

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप लाने वाले हैं। ये एक जेनरेशन गैप होगा। शो में लीप के बाद विनायक और सवि की कहानी को दिखाया जाएगा। जेनरेशन लीप की वजह से नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा इस शो को अलविदा कह सकते हैं। लीप के बाद विनायक और सवि की कहानी कितनी बदलती है ये देखनी वाली बात होगी। हालांकि मेकर्स ने इन खबरों को अभी तक कंफर्म नहीं किया है।

इस खबर से सैयराट और सैया के फैंस को झटका लग सकता है। कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया था। ऐश्वर्या इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article