Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 11 April 2023: अब गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि नील भट्ट उर्फ विराट सई को शादी के लिए पूछने वाला है। वहीं सत्या की फैमिली ने उसे 24 घंटे में शादी करने का अल्टीमेटम दे दिया है। जिसके बाद अब देखना होगा कि क्या सई, विराट का दिल तोड़कर सत्या से शादी कर लेगी। गुम हैं किसी के प्यार में के आज 11 अप्रैल 2023 के एपिसोड की शुरुआत सत्या से होती है, वह हॉस्पीटल में कुछ लड़किया से मिलने वाला है। शादी के लिए वह कई लड़कियों से बात करने वाला है। इस बीच सई हॉस्पीटल में आती है और पूछने लगती है कि आखिर ये क्या चल रहा हैं, तो सत्या उसे जवाब देता है कि उसे घरवालों की तरफ से शादी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम मिला है। कुछ भी करके उसे 24 घंटे से पहले शादी करनी ही पड़ेगी।
सत्या से शादी करने की सोचेगी सई
इस बीच सई, सत्या से पूछती है कि क्या वह भी विश्वास करता है कि प्यार एक ही बार होता है। जिसपर सत्या कहता है कि वह शादी अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए कर रहा है। उसे पत्नि नहीं बल्कि अपनी मां के लिए बहू चाहिए। जिसके बाद सई कहती है कि किसी भी हालत में वह 24 घंटे के अंदर उसके लिए लड़की ढूंढ लेगी। इस बीच एपिसोड की शुरुआत से ही सई, विराट का मैसेज इग्नोर करती है। हालांकि हास्पिटल से निकलते हुए वह विराट को 2 बजे मिलने के लिए कहती है।
सई से शादी के सपने रचाएगा विराट
सई का मैसेज देखकर विराट काफी एक्साइटेड हो जाता है और सई से शादी के सपने रचाने लगता है। वह सपनें में सोचता है कि सई ने उसे शादी के लिए हां कर दिया है और वह एक दूसरे को अंगूठी पहना रहे हैं। इस बीच सई, विराट से मिलने के लिए पहुंच जाती है और दोनों गले मिलते हैं। इस बीच सई के चेहरे पर एक शिकन नजर आती है और एपिसोड खत्म हो जाता है।
