टीवी मसाला

Gaurav Khanna ने बार-बार ठुकराया Bigg Boss का ऑफर, कारण जान छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Gaurav Khanna on Rejecting Bigg Boss: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने खुलासा किया की उन्होंने कई बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराया है। लेकीन गौरव ने किस कारण ये फैसला लिया जानकर आपको भी हैरानी होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

gaurav khanna bigg boss

Gaurav Khanna on Rejecting Bigg Boss: टीवी दुनिया के जाने-माने एक्ट्रेस गौरव खन्ना इन दिनों लोगों के बीच काफ़िनजयड सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जीतने के बाद गौरव की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर है। हर कोई एक्टर की जमकर प्रशंसा करने में लगा हुआ है। इस बीच गौरव खन्ना ने खुलासा किया की उन्होंने कई बार 'बिग बॉस' के ऑफर को लात मारी है। गौरव खन्ना ने खुद इसका कारण बताते हुए सभी को हैरान भी किया। आखिर ऐसे क्या कारण रहे होंगे कि गौरव फेमस रियलिटी शो में नहीं गए जानिए इस रिपोर्ट में ।

पिंकविला संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जब गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से पूछा गया कि उन्हे कभी 'बिग बॉस' (Bigg Boss) ऑफर हुआ है? जवाब में एक्टर ने हाँ कहते हुए कहा 'मुझे ड्रामा से डर लगता है। फिर हँसते हुए उन्होंने कारण बाते कि पैसे कम थे। हालांकि गौरव ने ये बात मजाक में कही। गौरव ने कबूला की उन्हे कई बार बिग बॉस ऑफर किया गया क्यूंकी वो काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में है। टीवी दुनिया में बिग बॉस ने सभी को ऑफर भेजा है। लेकीन मुझे नहीं पता मैं 'बिग बॉस' करना भविष्य में करना चाहूँगा या नहीं।'

गौरव की बातों से साफ लग रहा था कि वो शायद ही बिग बॉस का ऑफर कभी एक्सेप्ट करेंगे। इसी के साथ गौरव खन्ना सीरियल 'अनुपमा' में अपने किरदार अनुज के लिए काफी मशहूर हुए थे। हालांकि लीप के बाद राजन शाही ने उनके किरदार को मौत के घाट उतार दिया। आज तक कई फैंस मेकर्स से सोशल मीडिया पर गुहार लगाते हैं कि वो गौरव को 'अनुपमा' में वापिस ले आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article