बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे गौरव खन्ना, 44वें जन्मदिन पर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Gaurav Khanna at Siddhivinayak Temple: शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के विनर गौरव खन्ना आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गौरव खन्ना बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और वो भी 'बिग बॉस 19' की चमचमाती ट्रॉफी के साथ।

Gaurav Khanna at Siddhivinayak Temple: टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती जिसके चलते वो इस समय जनता का भरपूर प्यार बटोर रहे हैं। रियलिटी शो जीतने के बाद गौरव खन्ना के दीदार के लिए जनता काफी इंतजार कर रही थी। जैसा की आपको मालूम है गौरव खन्ना आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर गौरव खन्ना मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं, जहां उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

End of Feed