Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Ignores Each Other: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला ने इस बात का ऐलान 'लॉकअप: सच या सजा' के प्रीमियर पर ही कर दिया था। लेकिन अब दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया से एक-दूजे के साथ फोटोज तक डिलीट कर दी हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच ही आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की राहें एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में टकराईं, लेकिन वहां भी दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़
2016 में हुई थी शादी
बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। खबरों की मानें तो आकांक्षा को पता ही नहीं था कि गौरव खन्ना टीवी के सुपरस्टार हैं। दोनों ने साल 2016 में नवंबर में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव महीनों से एक-दूजे से अलग रह रहे हैं।
