टीवी मसाला

'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर नाचे गौरव कपूर, डांस देख शर्म से लाल-पीली हुईं कृतिका कामरा

Gaurav Kapur-Kritika Kamra: 11 मार्च को टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर संग शादी की। वहीं बीती रात क्रिकेट, टीवी और बॉलीवुड के लिए कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रीसेप्शन पार्टी रखी थी। सोशल मीडिया पर हाल में पार्टी से जुड़ा वीडियो सामने आया जिसमें गौरव कृतिका के लिए डांस करते हुए नजर आए।

Image

Image Source: Instagram

Gaurav Kapur-Kritika Kamra: आखिरकार टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं कृतिका कामरा ने सात फेरे ले लिए। इसी 11 मार्च को कृतिका कामरा ने क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर से शादी की। कपल ने अपनी शादी बेहद ही निजी और सादगी से की है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुईं। काफी समय से कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक दूजे को डेट कर रहे थे लेकिन अब वे मिसे-मिसेज बन गए। बीते दिन कपल ने शादी के बाद रीसेप्शन पार्टी रखी, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया जो देखने में काफी मजेदार है।

    बीती रात 12 मार्च को गौरव कपूर (Gaurav Kapur) और कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने क्रिकेट, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए रीसेप्शन पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गौरव कपूर गाने 'मुझसे शादी करोगी' पर कृतिका कामरा के लिए डांस करते दिखाई दिए। गौरव कृतिका की गर्ल गैंग संग मौज-मस्ती में नाचने लगे। वीडियो में साफ देखा गया कि पहले तो कृतिका ने गौरव को नखरे दिखाए लेकिन बाद में वे नाचने लगीं। नाचते-नाचते गौरव कपूर ने घुटनों पर बैठकर कृतिका कामरा से एक बार फिर पूछा 'मुझसे शादी करोगी'। ये डांस देख फैंस कपल पर जमकर प्यार छिड़क रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को जमकर वायरल हो रही है। इस रीसेप्शन पार्टी में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, जहीर खान, विद्या बालन, हेजल किच, मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती, नकुल मेहता जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। जैसा की आपको मालूम है गौरव कपूर की ये दूसरी शादी है। 44 साल के गौरव कपूर की पहली शादी कीरत भट्टल संग हुई जो सिर्फ 7 साल चली। वहीं

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article