बिग बॉस के बाद Khatron Ke Khiladi 15 में गौरव खन्ना से भिड़ेंगी Farhana Bhatt? बोलीं- मुझे खुशी है कि वह...

Farhana Bhatt Open Up On Gaurav Khanna Entry In Khatron Ke Khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की एंट्री होने वाली है। उनकी एंट्री पर अब फरहाना भट्ट ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Farhana Bhatt Open Up On Gaurav Khanna Entry In Khatron Ke Khiladi 15: टीवी पर पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की एंट्री होने वाली है। इस शो के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, करण वाही, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 19' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। वहीं उन्हें शो में देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। लेकिन उनके साथ-साथ गौरव खन्ना भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनेंगे। दोनों को बिग बॉस में अक्सर झगड़ते हुए देखा गया था। लेकिन अब 'अनुपमा' एक्टर की 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री पर फरहाना भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर वायरल हुआ Farhana Bhatt का ट्वीट, बोलीं- एक साल बीत गया लेकिन...

khatron ke khiladi 15 (30)

'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की एंट्री पर फरहाना भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की एंट्री पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "अब हम अच्छे दोस्त बन गए हैं और मुझे खुशी है कि वो शो में रहने वाले हैं और हम वहां साथ जा रहे हैं। हमें एक-दूजे के व्यक्तित्व के बारे में काफी अच्छे से पता है और मुझे लगता है कि ये बेहद मजेदार होने वाला है।" फरहाना भट्ट ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री से पहले अपने डर के बारे में भी बात की। यह भी पढ़ें: Farhana Bhatt के साथ कुनिका सदानंद और अयान लाल ने लगाए ठुमके, फोटोज देख फैंस बोले- सास बहू और बेटा

    End of Feed