Exclusive: एकता कपूर की 'नागिन' बनना चाहती है YRKKH की ये हसीना, बोली- मैं हमेशा से ये रोल करना चाहती थी...

Exclusive Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress Wants To Be Part Of Naagin: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस एकता कपूर की नागिन फ्रेंचाइज का हिस्सा बनना चाहती है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह हमेशा से ही 'नागिन' में एंट्री का सपना देख रही थीं।

Exclusive Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actress Wants To Be Part Of Naagin: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी के बहुत से सितारों को अपना करियर संवारने का मौका मिला है। कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। लेकिन इस शो के जरिए उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बतौर रूही शो में कदम रखा था। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टिक नहीं पाईं। वहीं जल्द ही प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) बतौर निशा एकता कपूर के 'परिणीति' में नजर आने वाली हैं। वह सीरियल में नीति की बेटी का रोल अदा करेंगी। लेकिन हाल ही में प्रतीक्षा होनमुखे ने बताया है कि वह 'नागिन' का हिस्सा बनना चाहती हैं।

'नागिन' का हिस्सा बनना चाहती है YRKKH की ये हसीना

End of Feed