टीवी मसाला

Exclusive: जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद TV पर धाकड़ वापसी करेंगी Shraddha Arya, प्रीता बन हिलाएंगी TRP की दुनिया

Exclusive Shraddha Arya Ready To Make Comeback After Twins Birth: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों के जन्म के कारण इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि श्रद्धा आर्या प्रीता बनकर फिर से इतिहास रचेंगी।

Image

श्रद्धा आर्या छोटे पर्दे पर वापसी के लिए हैं तैयार

Exclusive Shraddha Arya Ready To Make Comeback After Twins Birth: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्रद्धा आर्या को आखिरी बार 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था, जहां उन्होंने प्रीता बनकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं दूसरी ओर 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) पर भी एकता कपूर ने ताला लगा दिया था। श्रद्धा आर्या ने बीते साल जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक्ट्रेस एक बेटे और एक बेटी की मम्मी बनीं, जिनका नाम उन्होंने शौर्य और सिया रखा। खास बात तो यह है कि अब श्रद्धा आर्या टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह एकता कपूर के भाग्य युनिवर्स से ही टीवी पर वापसी कर सकती हैं।

लेकिन श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) इस बार 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में नहीं बल्कि 'कुमकुम भाग्य' के साथ टीवी पर लौट सकती हैं। शो से जुड़े सूत्र ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "श्रद्धा आर्या का किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और अब वो प्रीता बनकर 'कुमकुम भाग्य' में लौटने के लिए तैयार हैं। टीम ने पहले ही उनके साथ चर्चा कर ली है और उन्होंने भी इस बात पर हामी भर दी है।" सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने श्रद्धा आर्या से इस सिलसिले में बात करने की कोशिश की। वहीं खुद एक्ट्रेस ने भी मामले की पुष्टि की।

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने प्रीता के तौर पर अपने कमबैक के लिए कहा, "एक बहुत बड़ी हां! मैं भाग्य युनिवर्स को बहुत याद कर रही थी। मैं बस इतना कह सकती हूं कि जल्द ही, जल्द ही फैंस 'कुमकुम भाग्य' का एक भी सीन मिस नहीं करेंगे।" बता दें कि इन दिनों 'कुमकुम भाग्य' में प्रार्थना और रौनक की शादी का ट्रैक चल रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article