Exclusive Mandira Bedi Got Troll For Affair With Mihir In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी पर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन दस्तक देने वाला है। एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में कई पुराने कलाकारों की एंट्री भी होने वाली है, जो सीरियल को नया आयाम देते नजर आएंगे। यूं तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इसका एक-एक किरदार दर्शकों की यादों में मौजूद है, चाहे वो अच्छा हो या फिर नकारात्मक। इसी लिस्ट में एक नाम मंदिरा का भी है, जिसे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहीर के साथ अफेयर करते देखा गया था। इस किरदार को किसी और ने नहीं बल्कि मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने ही अदा किया था। लेकिन शो में मिहीर संग अफेयर के लिए मंदिरा बेदी को खूब ट्रोल किया गया।
मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने इस बात का खुलासा टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान किया था। मंदिरा बेदी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने शो में नेगेटिव किरदार अदा किया था तो लोग ऐसे कहते थे कि 'तुम मिहीर को छोड़ क्यों नहीं देती? मिहीर सिर्फ तुलसी का है?' और मैं ऐसे होती थी कि अरे पीछे हटो। मिहीर और तुलसी ऑनस्क्रीन साथ में हैं और मैं एक किरदार निभा रही हूं। लेकिन वो लोग इसे निजी तौर पर ले जाते थे। तो इस तरह लोग शो में पूरी तरह से घुस जाते हैं।" बता दें कि मंदिरा बेदी ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में प्रीति का किरदार अदा किया था।
मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने सीरियल 'शांति' में काम किया था और इस शो की बदौरत ही उन्हें यश राज की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जगह मिली। मंदिरा बेदी ने अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "क्योंकि ये एक लोकप्रिय शो था तो मुझे यश चोपड़ा के ऑफिस से फोन आया। वो मुझे प्रीति के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। वो करण जौहर ही थे, जिन्होंने मुझे फोन किया था। ये एक बड़ी फिल्म में छोटा सा रोल था और इतिहास का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा।"
