Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना को नहीं है इस बार ट्रॉफी से कोई मतलब? बोले- जीतने नहीं बल्कि...Exclusive

Gaurav Khanna Open Up On Entry In Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री के लिए तैयार हैं। इस मामले पर उन्होंने टेली टॉक संग भी बातचीत की।

Gaurav Khanna Open Up On Entry In Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना को आखिरी बार 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां उन्होंने जीत भी दर्ज की। वहीं अब गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरव खन्ना ने अपने शो के सिलसिले में टेली टॉक/जूम संग भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार उनका मुख्य मकसद ट्रॉफी जीतना नहीं है। गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी के शो में कदम रखने पर एक्साइटमेंट जाहिर की, साथ ही बताया कि वह खुद से प्रतियोगिता करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: खूनी खेल खेलेगी परी, एक झटके में इस शख्स की करेगी हत्या; कैसे संभालेगी तुलसी?

khatron ke khiladi 15 (29)

'खतरों के खिलाड़ी 15' पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से सवाल किया गया कि एक रियलिटी शो वो जीत चुके हैं तो वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में वह क्या साबित करना चाहते हैं। इसपर गौरव खन्ना ने कहा, "मैं प्रेशर नहीं लेना चाह रहा। मैं नया शो नए की तरह लेना चाह रहा हूं। ये शो ही पूरी तरह से अलग है। हम रोहित शेट्टी की निगरानी में स्टंट्स करेंगे और वो कोई ऐसे ही स्टंट्स नहीं हैं। कभी हेलीकॉप्टर से लटकाएंगे तो कभी कुछ। मैं कोशिश जरूर करूंगा, पछतावा नहीं होना चाहिए।" ट्रॉफी जीतने या कुछ नया सीखने के सवाल पर गौरव खन्ना ने कहा, "मैं खुद से प्रतियोगिता करने जा रहा हूं। ऐसी चीजों में अपने दिमाग में डर को कम करना होता है। अगर मैं वो कर सकता तो बाकी चीजें सेकंडरी हैं। एक हल्का सा डर होता है, आप कंफर्ट जोन में नहीं होंगे तो उस डर को मैं खत्म करना चाहता हूं।" यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार Gaurav Khanna? शो में जाने से पहले की तगड़ी तैयारी

End of Feed