Exclusive: 'नागिन 7' में ईशा सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी संग बॉन्डिंग से उठाया पर्दा, बोलीं- वो इंसान बहुत...
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Dec 24, 2025, 08:26 AM IST
Exclusive Eisha Singh Open Up On Bonding With Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' का जल्द ही प्रीमियर होने वाला है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ-साथ ईशा सिंह भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रियंका संग अपनी बॉन्डिंग से पर्दा उठाया है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, एंटरटेनमेंट तड़का
Exclusive Eisha Singh Open Up On Bonding With Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7: टीवी का पॉपुलर शो 'नागिन' अपने सातवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'नागिन' के सातवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी बतौर नागिन दिखाई देंगी, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा 'नागिन 7' (Naagin7) में ईशा सिंह भी अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। हालांकि वह लीड रोल में नहीं बल्कि कैमियो किरदार में दिखाई दे सकती हैं। वहीं हाल ही में ईशा सिंह ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में प्रियंका चाहर चौधरी संग अपनी बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि ऑफस्क्रीन दोनों का रिश्ता कैसा है।
ईशा सिंह ने बताया कि वह 'नागिन 7' (Naagin7) का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी संग बॉन्डिंग पर एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा और प्रियंका का बॉन्ड ऑफ स्क्रीन और ऑनस्क्रीन बेहद खूबसूरत और बहुत मजबूत है। मुझे उसमें बहुत अच्छी दोस्त मिली है। वो मेरे दिल के बहुत करीब है। वो बहुत अच्छी इंसान है। मैं उससे पहली बार मिली थी।" ईशा सिंह ने बताया कि प्रियंका चाहर चौधरी "लाफ्टर शेफ्स 3' में भी नागिन 7 के प्रमोशन के लिए आई थीं, जहां दोनों ने एक-दूजे से मुलाकात भी की। एक्ट्रेस ने कहा, "लाफ्टर शेफ्स 3' मेरे लिए बहुत स्पेशल प्रोजेक्ट है। जब प्रियंका शो के प्रमोशन के दौरान मुझसे मिलने सेट पर आई थीं तो उन्होंने मुझे अपनी बहन कहा था। हमारा बॉन्ड बेहद मजबूत है। ऑफस्क्रीन भी वह मेरे बहुत करीब हैं। वो नागिन के लुक में खूबसूरत लगती हैं और उनसे बेहतर नागिन कोई हो ही नहीं सकती।"
ईशा सिंह ने 'नागिन 7' (Naagin7) में अपने किरदार पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मैं नागिन फ्रेंचाइज का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मेरे किरदार का नाम अनंता है। ये बहुत ही अलग किरदार है।" बता दें कि एकता कपूर का 'नागिन 7' 27 दिसंबर से टीवी पर टेलीकास्ट होगा। हालांकि इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।