Exclusive Chahat Pandey Break Silence On Rajat Dalal Secret Marriage: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी रजत दलाल ने अपनी बेबाकी और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रजत दलाल बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रजत दलाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी रचाई। उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कर जीवन के नए पड़ाव की खुशखबरी फैंस को दी। रजत दलाल (Rajat Dalal) की शादी की खबर से फैंस ही नहीं बल्कि कई टीवी सितारे भी हैरान रह गए। रजत दलाल की गुपचुप शादी को लेकर अब उनकी खास दोस्त व 'बिग बॉस 18' को-कंटेस्टेंट चाहत पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह शादी की तस्वीरें देख हैरान रह गई थीं। चाहत पांडे ने अपने और रजत दलाल के हैशटैग पर भी कमेंट किया।
चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में रजत दलाल (Rajat Dalal) की गुपचुप शादी पर अपना रिएक्शन साझा किया। चाहत पांडे ने कहा, "बहुत हैरान करने वाला रिएक्शन था। देखकर बहुत खुशी भी हुई कि रजत, रजत भाई ने शादी कर ली है और भाभी आ चुकी हैं अब। भगवान दोनों को आशीर्वाद दें, दोनों हमेशा खुश रहें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें एक साथ रहें। ऊपर वाले का आशीर्वाद दोनों पर बना रहे, मेरी प्यारी भाभी।" चाहत पांडे ने रजत दलाल की सीक्रेड वेडिंग को लेकर कहा कि शादी गुपचुप होनी चाहिए, परिवार और खास दोस्तों के साथ। एक्ट्रेस ने कहा, "बिग बॉस में ही रजत बोलता था कि मेरी गर्लफ्रेंड है। तो आइडिया तो था, लेकिन शादी कब करने वाला है, ये सब बहुत ज्यादा नहीं पता था।"
राहत हैशटैग पर चाहत पांडे ने दिया ये जवाब
रजत दलाल (Rajat Dalal) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) की बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद थी। ऐसे में फैंस ने उनके नाम को मिलाकर '#Rahat' बना दिया था। लेकिन इसपर जवाब देते हुए चाहत पांडे ने कहा, "अब राहत वालों को राहत की सांस मिल गई होगी। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। राहत का जो हैशटैग था, भगवान करे उसपर फुलस्टॉप लग जाए। अच्छी बात है कि लोगों ने उस वक्त पसंद किया। लेकिन अब रजत की पसंदीदा औरत के साथ हैशटैग बने तो वो बहुत खुशी होगी। मैं बहुत खुश हूं रजत भाई के लिए। वाह वाह राम जी, भैया और भाभी को बधाई हो बधाई।"
चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने बताया कि रजत दलाल ने उन्हें बिग बॉस के वक्त ही अपनी छोटी बहन बना दिया था। लेकिन लोगों ने उसे लव एंगल दे दिया था, जो न उसे पसंद था और न ही मुझे। एक्ट्रेस ने कहा कि जो लोग गलत बातें फैला रहे थे, अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है।"
