Exclusive: 'अनुपमा' राइटर ने दिखाया फिल्म इंडस्ट्री को आईना, Rupali Ganguly के लिए बोले- वो मिड 40's में भी...

Anupamaa Writer Divya Nidhi Sharma Shows Mirror To Film Industry: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के राइटर दिव्य निधी शर्मा ने हाल ही में बॉलीवुड को आईना दिखाया। उन्होंने टीवी में महिलाओं की मौजूदगी पर भी बड़ा बयान दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'अनुपमा' राइटर ने फिल्म इंडस्ट्री को आईना दिखाया।
  • दिव्य निधी शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर खुद को लक्की कहा।
  • दिव्य निधी शर्मा ने रुपाली गांगुली और एकता कपूर के लिए बड़ी बात कही।

Anupamaa Writer Divya Nidhi Sharma Shows Mirror To Film Industry: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। सीरियल को टीआरपी में फिर से टॉप पर लाने के लिए मेकर्स खूब जद्दो-जहद कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर 'अनुपमा' के राइटर दिव्य निधी शर्मा ने हाल ही में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री और टीवी में महिलाओं की स्थिति पर इशारा किया। दिव्य निधी शर्मा ने कहा कि टीवी में की महिला प्रोड्यूसर्स मौजूद हैं, जबकि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी संख्या बहुत कम है। यह भी पढ़ें: TRP में भट्टा बैठते ही इन TV सीरियल्स पर चैनल ने चलाई कैंची, मेकर्स को लगा तगड़ा चूना

anupamaa latest news (21)

'अनुपमा' राइटर ने दिखाया फिल्म इंडस्ट्री को आईना, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टारस, ट्विटर

रुपाली गांगुली के लिए कही ये बात

दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) ने टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर खुशी जाहिर की। दिव्य निधी ने कहा, "मैं इंडियन टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। कोई भी इस तथ्य की ओर ध्यान नहीं देता है कि टीवी को महिलाएं चला रही हैं। कई बड़ी प्रोड्यूसर्स हिंदी टीवी इंडस्ट्री में महिलाएं हैं। चाहे एकता कपूर हो या गुल खान, ये शक्तियां लड़कियों को 20-25 साल से भारतीय टेलीविजन ने दी है। हम पितृसत्ता को बदलते हुए देखते हैं। हम फिल्म इंडस्ट्री में इतना बदलाव नहीं देखते। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस अपने 40's में हीरोईन नहीं बन सकती है। लेकिन टीवी पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) मिड-40's में सबसे बड़ी स्टार बन गई हैं।" यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड को दिखाया आईना

दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "मुझे लगता है कि क्रेडिट वहां देना चाहिए, जहां रह जाता है। पहले लड़कों को लड़कियों से ऑर्डर लेने में दिक्कत थी। एक सबसे बड़ा चीज है जो भारतीय टीवी ने तोड़ा है। अभी भी फिल्म्स में ऐसा नहीं है। आज भी महिला प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स कम हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इससे ज्यादा हों। जितनी समाज में महिलाएं हैं, उतनी ही या उससे ज्यादा प्रस्तुति वर्कफोर्स में भी दिखना चाहिए।"

End of Feed