Ekta Kapoor ने Naagin 7 के एडिटर से कराया दुनिया को रूबरू, ब्लंडर पर बोलीं- हम इन्हें बदल...

Ekta Kapoor Shares Glimpse Of Naagin 7 Editor After Blunder: 'नागिन 7' में हुए ब्लंडर के बाद एकता कपूर ने एडिटर से दुनिया को रूबरू कराया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि वह लंबे वक्त से उनके साथ हैं।

Ekta Kapoor Shares Glimpse Of Naagin 7 Editor After Blunder: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'नागिन 7' में यूं तो हर सप्ताह जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों एकता कपूर का ये शो ब्लू स्क्रीन ब्लंडर के कारण चर्चा में बना हुआ है। ब्लू स्क्रीन ब्लंडर के कारण नागिन 7 ट्रोल्स के निशाने पर है। जहां कुछ लोग इसे ह्यूमन एरर बता रहे हैं तो किसी ने इसे व्यूज पाने की रणनीति बताया है। वहीं इन सबके बीच अब एकता कपूर ने उस शख्स से दुनिया को रूबरू कराया है, जिससे 'नागिन 7' ये ब्लंडर हुआ है। एकता कपूर ने बताया कि वह केवल 'नागिन 7' ही नहीं बल्कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी एडिट करते हैं। यह भी पढ़ें: Naagin 7: एपिसोड में हुए ब्लंडर पर अब Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, जबरदस्त ट्रोलिंग के बीच कही ये बात

ekta kapoor on naagin

एकता कपूर ने दुनिया को कराया एडिटर से रूबरू, फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम

    एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने 'नागिन 7' (Naagin 7) के एडिटर का वीडियो साझा करते हुए कहा, "विक्की जी से मिलें, जिनकी ब्लू स्क्रीन की चर्चा पूरी मुंबई में हो रही है। विक्की जी सबको बता दीजिए, मैं सबको चेंज कर सकती हूं, लेकिन मैं अपनी जिंदगी से विक्की जी को नहीं बदल सकती। मैं चाहे 50 शोज बनाऊं, मेरे सारे शोज पर एक हाथ विक्की जी तो मारते ही हैं। वो देश के सबसे अच्छे एडिटर हैं। जिस किसी ने भी एकता कपूर की टीम पर रील्स बनाई हैं, इस शख्स से माफी मांगें, वो अपने काम में बेस्ट हैं। विक्की जी आप ग्रेट हो। 'नागीन' हो या 'क्योंकि', इस इंसान ने सबकुछ एडिट किया है। डायरेक्टर बदले, राइटर्स बदले, लेकिन विक्की जी नहीं बदलते। अगर हमारे 50 शोज भी हों तो भी विक्की जी होते हैं।" यह भी पढ़ें: Tanya Mittal ने शुरू की एकता कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग, Zee5 पर दिखाएंगी एक्टिंग का जलवा

    End of Feed