टीवी मसाला

Naagin 7 में AI के इस्तेमाल पर लोगों ने उड़ाई खिल्ली, एकता कपूर ने बोला, 'मुझे चाहिए ड्रैगन लेकिन बजट...'

Ekta Kapoor on Naagin 7 Trolling: टीवी दुनिया का फ़ेमस सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 7' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते कई हफ्तों से सीरियल 'नागिन 7' को एआई का ज्यादा इस्तेमाल करने के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब खुद एकता कपूर ने इस पर जवाब दिया।

Image

naagin 7

Ekta Kapoor on Naagin 7 Trolling: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 7' अपनी कहानी के चलते सुर्खियों में रहता है। इस सीजन नागिन बनी है प्रियंका चाहर चौधरी जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों के दिल जीत लिए। हालांकि बीते कई हफ्तों से टॉप पर रहने वाला ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में रेटिंग का मोहताज होता हुआ दिखाई दिया। इस बीच इंटरनेट पर एकता कपूर के सीरियल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह है एआई का इस्तेमाल।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) को एआई की वजह से मिल रही ट्रोलिंग के चलते बात की। एकता कहती हैं, 'मुझे अपने एआई एपिसोड के लिए काफी नफरत मिल रही है।' तभी एकता कपूर दिखाती हैं कि आखिर उन्हे कौन एआई इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। मीटिंग रूम में एकता अपनी टीम को दिखाते हुए कहती हैं, 'ये हैं वो, एआई के भूखे... मैंने कुछ नहीं किया है। हर सीन में हवाई जहाज, ये वो मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन बिना बजट के। नहीं असल में ये सब मैं ही हूं। मुझे ही चाहिए था ये सब।' हालांकि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एकता कपूर ट्रोलर्स को बेहद ही मजाकिया अंदाज में जवाब देती हुई दिखाई दीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए एकता कपूर ने माना कि उन्हे ही शो में एआई इस्तेमाल करना था।

सोशल मीडिया पर एकता कपूर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने एआई का इस्तेमाल का सीरियल का नाश मार दिया है। अब बात करें सीरियल 'नागिन 7' कि तो इसमें प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल और कनिका मान नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही टीवी एक्टर जैन इबाद खान की एंट्री हुई जो एक नए विलेन बनकर नागिन की जिंदगी को चोट पहुंचाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article