Divyanka Tripathi Is 6 Months Pregnant, Know About Due Date: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे से लंबे वक्त से दूर हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गईं। दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर खबर आई थी कि वह प्रेग्नेंट हैं और शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खबर सुनकर उनके फैंस में भी खुशी का माहौल है। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई और चीजें भी सामने आई हैं। एक्ट्रेस के बेबी शावर से लेकर उनके ड्यू डेट तक से पर्दा उठ चुका है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस 6 महीने प्रेग्नेंट हैं। उनका बेबी शावर गुडी पाडवा के बाद हो सकता है। दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "बेबी जल्द आने वाला है। प्रेग्नेंसी को 6 महीने पूरे हो चुके हैं और ड्यू डेट लेट जून या जुलाई की शुरुआत में है। और हां, परिवार के गुरुजी द्वारा तारीख तय करने के बाद परिवार ने जोरों-शोरों से बेबी शावर की तैयारी भी शुरू कर दी है, जो कि गुडी पाडवा के बाद होगा। कपल के परिवार और दोस्त बेहद एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं सार्वजनिक रूप से खुशखबरी देने का। इस सेलिब्रेशन में इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।"
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने इस बात को सीक्रेट रखी, क्योंकि वे थोड़ा सा डरे हुए थे क्योंकि ये लम्हा उनकी जिंदगी में बहुत इंतजार के बाद आया है। इसलिए उन्होंने इसे सबसे छुपाया। पहला ट्रिमेस्टर खत्म होने के बाद चीजें ट्रैक पर आईं। दिव्यांका और विवेक इस वक्त बेबी शावर की तैयारी में बिजी हैं और जैसे कि ड्यू डेट्स कुछ ही महीने दूर है तो ये एक्साइटमेंट और भी दोगुनी हो चुकी है।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी या फिर विवेक दहिया की ओर से कोई कमेंट या रिएक्शन नहीं आया है।
