टीवी मसाला

Divya Agarwal की सगाई के बाद टूटा वरुण सूद का दिल, ट्वीट कर बताया दिल का हाल!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 11:34 AM IST

Divya Agarwal Engaged to Apurva Padgaonkar: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के साथ ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है। दोनों के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच वरुण सूद ने भी रिएक्ट किया है।

Image

Divya Agarwal and Varun Sood

Divya Agarwal Engaged to Apurva Padgaonkar: बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की सगाई की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। कुछ महीनों पहले ही दिव्या ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप किया था। अब कुछ समय बाद ही बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ उनकी सगाई की खबर ने सभी को चौंका दिया है। अपूर्व और दिव्या के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच वरुण सूद ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जिसको देखने के बाद सभी लोग उनका हाल पूछ रहे हैं। वरुण का ट्वीट इशारा कर रहा है कि दिव्या के सगाई से उनका दिल टूट गया है। इस समय वरुण सूद के ट्वीट की चर्चा हर तरफ हो रही है।

दिव्या अग्रवाल ने कर ली सगाई

दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने मंगेतर अपूर्व के साथ सगाई की फोटोज शेयर की हैं। फोटो में अपूर्व और दिव्या बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दिव्या अपनी सगाई की अंगूठीं दिखा रही हैं। सगाई की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या ने एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी दिखा है। उन्होंने लिखा, 'क्या मैं कभी हंसना बंद कर दूंगी, शायद नहीं! जिंदगी और भी हसीन हो गई है और इसे जीने के लिए मुझे एक सही इंसान भी मिल गया है। हमने हमेशा साथ रहना का वादा किया है। आज इस महत्वपूर्ण दिन के बाद मैं कभी अकेली नहीं चलूंगी।

वरुण सूद का टूटा दिल

अब इस बीच वरुण सूद का एक ट्वीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्या की इन सगाई की फोटोज के वायरल होने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बिना कुछ लिखे भी बहुत कुछ कह दिया है। वरुण ने एक इमोजी ट्वीट किया है। जो उनके दुख को बयां कर रहा है। वरुण के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह सही हैं?

कौन हैं अपूर्व पडगांवकर?

अपूर्व पडगांवकर ने एंटरटेनमेंट की दुनियां से नहीं है बल्कि एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक रेस्तरां के मालिक होने के साथ ही फिटनेस फ्रीक भी हैं और जिम वगैराह का शौक रखते हैं। उनके पास इंजीनियरिंग और MBA की डिग्री है। फैंस दोनों को सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article