Dipika Kakar को बर्थडे पर ससुर जी से मिला खास तोहफा, देखकर इमोशनल हुआ परिवार; एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Got Surprise From Father In Law: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को अपने जन्मदिन पर ससुर जी से खास तोहफा मिला। दीपिका के साथ-साथ पूरा परिवार भी उस सरप्राइज को देखकर भावुक हो गया।

Dipika Kakar Got Surprise From Father In Law: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन व्लॉग शेयर कर अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ ने बीते 6 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें फैंस और परिवार से खूब सारी बधाइयां मिलीं। जहां बर्थडे पर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने दीपिका कक्कड़ के लिए केक तैयार किया तो वहीं दूसरी ओर बाकी परिवार ने भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में अपना-अपना योगदान दिया। लेकिन जन्मदिन पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को खास सरप्राइज उनके ससुर जी ने दिया। इस सरप्राइज को देखकर दीपिका कक्कड़ ही नहीं, पूरे परिवार की खुशी देखने लायक रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की मम्मी के पेट में हुआ इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar को बर्थडे पर मिला ससुर जी से सरप्राइज (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच शोएब इब्राहिम के पिता और एक्ट्रेस के ससुर जी वॉकर की मदद से चलकर हॉल तक आए। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने-अपने व्लॉग में मोहम्मद इब्राहिम की झलक साझा की। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बताया कि आज उनके पापा ने खुद वॉकर की मदद से चलने की कोशिश की। हालांकि शोएब इब्राहिम उन्हें दिशा-निर्देशन दे रहे थे। वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी अपने व्लॉग में कहा कि आज मुझे मेरे बर्थडे पर दो खास सरप्राइज मिला। एक पापा अपने आपसे चलकर हॉल तक आए और दूसरा ये कि हैदर ने भी मेरे जन्मदिन पर अपना पहला कदम बढ़ाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim को रुहान ने पहली बार कहा 'अब्बा', सातवें आसमान पर पहुंची एक्टर की खुशी

    End of Feed