टीवी मसाला

Dipika Kakar की मम्मी के पेट में हुआ इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Mother Health Update: शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर कर दीपिका कक्कड़ की मम्मी का हेल्थ अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि उनकी मम्मी के पेट में इंफेक्शन हो गया था।

Image

Shoaib Ibrahim ने दिया Dipika Kakar की मम्मी का हेल्थ अपडेट

Dipika Kakar Mother Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ को बीते साल लिवर कैंसर हुआ था, जिससे जुड़ी एक्ट्रेस की सर्जरी भी हुई। वहीं चंद दिनों पहले ही दीपिका कक्कड़ सेकंड इंफ्यूजन के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दीपिका कक्कड़ अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान थीं ही कि एक्ट्रेस के ऊपर एक और मुसीबत आ गई। दरअसल, दीपिका कक्कड़ की मम्मी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने व्लॉग साझा कर अपनी सासू मां का हेल्थ अपडेट दिया है। शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ की मम्मी के पेट में इंफेक्शन हो गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के चक्कर में जमीन पर गिरीं Dipika Kakar, हाथ जोड़ते हुए बोलीं- ऐसा मत करो...

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने दीपिका कक्कड़ की मम्मी के एडमिट होने से लेकर उनके डिस्चार्ज होने तक का अपडेट व्लॉग में दिया। एक्टर ने बताया कि दीपिका कक्कड़ की मम्मी को तबीयत बिगड़ते ही मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर ने इस बारे में कहा, "पिछले दो से तीन दिनों से वह लगातार दर्द से जूझ रही थीं। पहले हमने हमारे पारिवारिक डॉक्टर से चेकअप कराया और उन्होंने भी दवाइयां लेनी शुरू कर दीं। लेकिन वो ठीक नहीं हो रही थीं। बीती रात उन्हें वॉमिटिंग भी हुई तो हमने तय किया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को दूसरी इम्यूनोथेरेपी के बाद अब हुई ये परेशानी, व्लॉग शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

    Dipika Kakar की मम्मी को हुआ पेट में इंफेक्शन

    Dipika Kakar की मम्मी को हुआ पेट में इंफेक्शन

      शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि डॉक्टर ने उनकी सासू मां के कई टेस्ट किये, जिसके बाद पता लगा कि उन्हें गंभीर इंफेक्शन हो गया है। शोएब इब्राहिम ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "अल्लाह का शुक्र है कि कोई गंभीर बात नहीं है। ये गंभीर इंफेक्शन था और डॉक्टर ने दो से तीन दिन तक लगातार उनकी जांच की। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अल्लाह ने चाहा तो वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।" व्लॉग में आगे देखने को मिला कि दो से तीन दिन तक अस्पताल में रहने के बाद दीपिका कक्कड़ की मम्मी डिस्चार्ज हो गईं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article