टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim को रुहान ने पहली बार कहा 'अब्बा', सातवें आसमान पर पहुंची एक्टर की खुशी

Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Calls Him Abba First Time: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने अंदाज से लोगों का दिल खूब जीता है। हाल ही में उनकी खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी, क्योंकि उनके बेटे रुहान ने पहली बार उन्हें अब्बा कहकर पुकारा। शोएब इब्राहिम ने इससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है।

Image

शोएब इब्राहिम को बेटे रुहान ने कहा 'अब्बा'

Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Calls Him Abba First Time: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वह भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपना एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनकी खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। दरअसल, शोएब इब्राहिम को उनके बेटे रुहान ने पहली बार 'अब्बा' कहकर पुकारा। इस बात से शोएब इब्राहिम की खुशी अलग ही स्तर पर दिखाई दी।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का ये व्लॉग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही इसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। शोएब इब्राहिम के वीडियो में नजर आया कि वह और दीपिका कक्कड़ घर के सभी बच्चों को लेकर शॉपिंग के लिए जाते हैं। वे वहां बच्चों को टास्क भी देते हैं कि उन्हें 5 मिनट में अपने लिए सामान लेना है। जहां सब शॉपिंग करने में बिजी होते हैं तो वहीं शोएब इब्राहिम अपने बेटे रुहान को संभाल रहे होते हैं। इसी दौरान वह रुहान से अब्बा बोलने के लिए कहते हैं।

खास बात तो यह है कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की कोशिश सफल साबित होती है। रुहान पहली बार शोएब इब्राहिम को अब्बा कहता है, जिससे एक्टर की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में भी बताया कि उन्हें इतनी खुशी कभी फील नहीं हुई, जितना रुहान के 'अब्बा' कहने पर हुई है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस खुशी में सारे बच्चों को लंच के लिए भी लेकर जाते हैं। वीडियो देख फैंस भी पूरे परिवार की बलाएं उतारते नजर आया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article