Devoleena Bhattacharjee On Comeback: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी जिन्हें सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से घर-घर पहचान मिली वो आज छोटे परदे की बड़ी स्टार हो गईं हैं। एक्ट्रेस सीरियल के साथ-साथ सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13 और 15 में भी नजर आ चुकी हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी की एक्टिंग ने सिर्फ स्क्रीन पर नहीं बल्कि दिलों दिमाग पर भी राज किया। अब देवोलीना एक मां बन गई है जो छोटे परदे से गायब चल रही हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देने वाला गेम खेला। इस दौरान एक फैंस उनके टीवी के कमबैक को लेकर सवाल पूछ डाला।
इंस्टाग्राम पर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के फैंस ने उनसे कई सवाल किए जैसे बेटे जॉय और मदरहुड के बारें में। अपने टीवी के कमबैक वाले सवाल पर देवोलीना ने कहा कि 'फिलहाल तो टाइम है... जॉय थोड़ा बड़ा होगा उसके बाद।' देवो के इस जवाब से साफ हो गया है कि वो अब काफी लंबे समय तक टीवी दुनिया से दूर रहेंगी। सिर्फ देवोलीना ही नहीं टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने बच्चा होने के बाद या तो इंडस्ट्री छोड़ दी या फिर काफी लंबे समय बाद कमबैक किया।

Devoleena Bhattacharjee
बता दें पिछले साल 2024 में दिसंबर 18 को देवोलीना ने पति शहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) संग अपने बच्चे बेटे जॉय का जिंदगी में स्वागत किया था। साल 2022 में देवोलीना ने अपने ही जिम इंस्ट्रक्टर शहनवाज से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ही एक्ट्रेस को माँ बनने का सुख प्राप्त हुआ। आए दिन देवोलीना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर देवोलीना ने खुलकर अपने इमोशन्स रखे। देवो अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी पहचानी जाती हैं।
