टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के भारत आते ही निखिल पटेल ने ढूंढ ली थी गर्लफ्रेंड, पोल खोलते हुए बोलीं- 15 साल छोटी है वो...

Dalljiet Kaur Reveals Nikhil Patel Is In Relationship With 15 Year Younger Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि निखिल पटेल 15 साल छोटी महिला संग रिलेशनशिप में हैं।

Image

दलजीत कौर ने खोली निखिल पटेल की पोल

Dalljiet Kaur Reveals Nikhil Patel Is In Relationship With 15 Year Younger Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की शादी निखिल पटेल संग टूटने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में दलजीत कौर ने जाहिर किया कि उनके भारत आने के दो महीने के अंदर-अंदर ही निखिल पटेल को गर्लफ्रेंड मिल गई थी, जो कि उनसे उम्र में करीब 15 साल छोटी है।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने पति निखिल पटेल के सिलसिले में इंस्टैंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया। उन्होंने पति के बारे में बात करते हुए कहा, "वो शायद उनसे कुछ 15 साल छोटी हैं, तो उनके लिए ये था कि अरे यार 15 साल छोटी है। जब मैं आई थी तो ये था कि अरे सेलिब्रिटी मिली है। उन्हें कोई ना कोई मिल रहा है। उन्होंने मुझे मई में बोल दिया था कि मैं उस लड़की के साथ रिलेशनशिप में हूं, उन्होंने ये बात मुझे मैसेज करके बोली। हम बात कर रहे हैं मई की, और मैं आई हूं जनवरी के अंत में। फरवरी तक तो हमारे बीच में बात चल ही रही थी। तो बचा क्या मार्च, अप्रैल और मई, जिसमें आपने ढूंढ भी लिया और रिलेशन भी हो गया और आपने मुझे बोल भी दिया कि मैं रिलेशनशिप में हूं। तो ये चीज मुझे हैरान करने वाली लगी। मुझे सामने से गालियों वाले मैसेज भी आए।"

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "आप भी मुझे मैसेज कर रहे हो कि तुम ठीक हो?" बता दें कि दलजीत कौर के पति निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई भी आ चुके हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article