टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के इल्जामों को Shalin Bhanot ने दिखाया ठेंगा, बातों-बातों में ही मार दिया ताना

Shalin Bhanot Indirectly HITS BACK At Dalljiet Kaur due to this reason: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने कुछ समय पहले अपने एक्स पति शालीन भनोट के बारे में बात करते हुए कुछ खुलासे किए थे। अब बिग बॉस स्टार ने दलजीत कौर की इल्जामों का चालाकी से जवाब दिया है। आइए देखते हैं।

Image

Shalin Bhanot Indirectly HITS BACK At Dalljiet Kaur due to this reason

'Shalin Bhanot Indirectly HITS BACK At Dalljiet Kaur due to this reason: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले धूमधाम से शालीन भनोट संग शादी की, लेकिन रिश्ते में खटास आने की वजह से इनका डिवोर्स हो गया था। इसके बाद साल 2023 में दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी की थीं लेकिन इनका रिश्ता भी डिवोर्स तक पहुँच गया है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने निखिल पटेल के खिलाफी धोखाधड़ी का इल्जाम लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि अब इन सबके बीच दलजीत कौर पर उनके एक्स पति शालीन भनोट ने निशाना साधा है। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले दलजीत कौर ने एक बातचीत के दौरान अपने एक्स पति शालीन भनोट के बारे में खुलासा किया था कि 'शालीन ने उनसे या जेडन से संपर्क नहीं किया है, जिससे उनके जीवन में उनके शामिल होने को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। यह दलजीत के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद हुआ, जिसके कारण उनका तलाक हो गया।

अब दलजीत के इल्जामों पर शालीन भनोट ने कटाक्ष किया है। जब शालिन से उनके नाम को लेकर उठे विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं कुछ नहीं पढ़ता; मैं सिर्फ़ अपनी स्क्रिप्ट पढ़ता हूँ।" उन्होंने आगे कहा, "मैं गूगल नहीं करता; मैं अपने बारे में जानता हूँ; मेरे माता-पिता जानते हैं। मैं खुश और संतुष्ट हूँ।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article