टीवी मसाला

CID 2: एसीपी प्रद्युम्न ने फिक्स की अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी, वीडियो हुआ वायरल

CID 2 Viral Video: सोनी टीवी का शो 'सीआईडी 2' इन दिनों अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एसीपी प्रद्युम्न ने इंस्पेक्टर अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी फिक्स कर दी है।

Image

cid 2 viral video

CID 2 Viral Video: बच्चों-बच्चों के बीच मशहूर हुआ क्राइम शो 'सीआईडी' सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। साल 1998 में शुरू हुआ शो आज 2025 में भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब शो अपने सीजन 2 यानी 'सीआईडी 2' के साथ लौटा जिसे देख दर्शक काफी खुश हुए। कुछ दिनों पहले शो में एसीपी प्रद्युम्न को मौत के घाट उतार दिया गया था लेकीन पब्लिक डिमांड पर उन्हे वापिस लाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी फिक्स कर दी गई है।

सोनी टीवी का शो 'सीआईडी' की वायरल वीडियो में एसीपी प्रद्युम्न इंस्पेक्टर अभिजीत से कहते हैं 'तुम शादी करोगे और वो भी डॉक्टर तारिका के साथ।' जवाब देते हुए अभिजीत पहले हकलाते हैं लेकिन डॉक्टर तारिका संग शादी का सुन मुस्कुराने लगे। अभिजीत कहता हैं कि देखिए ये सर आप क्या कह रहे हैं थोड़ा स मजाक कर लेता हूँ।' हालांकि प्रद्युम्न कुछ सुनने में दिलचस्पी नहीं रखते और ऑर्डर देते हुए शादी को कहते हुए नजर आए।

बस फिर वीडियो वायरल होते ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या शो 'सीआईडी 2' (CID 2) में अभिजीत और डॉक्टर तारिका की शादी देखने को मिलेगी? इंटरनेट पर भी मीम बनाकर फैंस मेकर्स से दोनों की शादी के ट्रैक की डिमांड करते हुए नजर आए। बता दें ये क्लिप सीजन 1 के एक एपिसोड का है। डॉक्टर तारिका और अभिजीत की लव स्टोरी इंटरनेट की पसंदीदा प्रेम कहानी में से एक है। इसी के साथ शो में टीवी एक्टर पार्थ समथान की एंट्री हुई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article