Anita Hassanandani Winner: टीवी दुनिया का रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' छोटे परदे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सका। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हसीनाएं एक गाँव में जाकर जिंदगी बिताती हैं। हसीनाओं को टास्क के तहत खेती-किसानी से लेकर वे सभी काम करने को दिए गए, जो आमतौर पर गांववासी करते हैं। इस शो को रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। अब इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जी हाँ 'छोरियां चली गांव' के विनर का नाम इंटरनेट पर लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में जानिए नाम।
जी टीवी का शो 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon) अपने फिनाले के करीब आ चुका है। रुमर्स हैं कि इस शो को किसी और ने नहीं बल्कि अनीता हसनंदानी ने जीता। अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने कृष्णा श्रॉफ और सुरभि मेहरा को हराकर बाजी मार ली। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से फिनाले एपिसोड रिलीज होना बाकी है। शो में शुरुआत से ही अनीता हसनंदानी ने गेम में अपनी पकड़ बनाई और उन्हे फैंस से भी काफी सपोर्ट मिला। जब से ये खबर सामने आई है अनीता हसनंदानी के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुँच गई।
शो 3 अगस्त को शुरू हुआ था और अब 2 महीने बाद इसे ऑफ एयर कर दिया जाएगा। टीआरपी लिस्ट में 'छोरियां चली गांव' को कोई अच्छी रेटिंग नहीं मिल रही थी। बता दें इस शो में ऐश्वर्या खरे, सुमुखी सुरेश, अंजुम फाकिह, रेहा सुखेजा, रमीत संधू, एरिका पैकर्ड जैसी कई टीवी हसीनाएं नजर आईं। वहीं अनीता हसनंदानी के करियर कि बात करें तो वो आखिरी बार कलर्स टीवी के सीरियल 'सुमन इंदौरी' में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।
