टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, यूट्यूब स्टार की रातों की उड़ी नींद

Elvish Yadav Extortion of 1 Crore: एक अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन पर एल्विश यादव से पैसो की डिमांड की है, जिसके बाद से उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है. स्टार ने इस मामले की तुरंत कार्यवाही के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है.

Image

elvish yadav Extortion 1 crore

Elvish Yadav Extortion of 1 Crore: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव( Elvish Yadav) इन दिनों बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं. फैंस के फेवरेट एल्विश यादव से किसी ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है. एक अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन पर एल्विश यादव से पैसो की डिमांड की है, जिसके बाद से उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है. स्टार ने इस मामले की तुरंत कार्यवाही के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है.

बिग बॉस ओटीटी 2 से सभी के दिल पर छाने वाले एल्विश यादव को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीती रात उनके पास वजीराबाद के आस-पास से धमकी भरा फ़ोन आया जिसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने यूट्यूब स्टार से एक करोड़ पैसों की मांग की. इस धमकी भरे फ़ोन की शिकायत एक्टर ने गुरुग्राम सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में की है. इसके बाद पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है. एल्विश यादव यूट्यूब के फेमस कलाकार हैं वह अपनी फनी वीडियो से फैंस के बीच छाए रहते हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव फैंस के बीच छाए रहते हैं. हाल ही में उनके म्यूजिक वीडियो जनता के बीच पॉपुलर हैं.

बता दें कई एल्विश यादव अरबों की सम्पति के मालिक हैं, उन्होंने हाल ही में दुबई में एक आलिशान मकान ख़रीदा है. इसी के साथ उनके पास सबसे महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है. वह यूट्यूब व्लॉग और स्पोंसरशिप से खूब पैसा कमाते हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article