Puneet Superstar on Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 ने इस बार काफी लोकप्रियता बटोरी थीं। इसी के साथ इस सीजन को पहली बार एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो कर जीता था। शो के शुरुआत में ही काफी कंट्रोवर्सी देखने को मिली थी, जिसमें पुनीत सुपरस्टार का पहला नाम है। पुनीत सुपरस्टार के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, जिनको शो के शुरुआत में ही घर से बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद पुनीत ने बिग बॉस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और कई सरे शौकिंग खुलासे भी किए थे। ऐसे में अब एक बाद फिर पुनीत ने शो के मेकर्स के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के रनरअप रह चुके अभिषेक मल्हान की एक वीडियो के दौरान पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) ने शो के मेकर्स के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'अभिषेक भाई मैं आपको दिल से कहना चाहता हूं की जो अंदर मैंने हरकतें की थी ना, भाई मुझे ये बोला गया था। असल बात बताऊं की अंदर मुझे बोला गया की तुम्हे ये सब चीजें करनी है। भाई देखो मई राजनीती की वजह से निकला गया था और किस वजह से निकला गया मुझे नहीं पता, लेकिन भगवान ने मुझे 12 घंटे में वो सब कुछ दिया जो किसी को भी नहीं दिया। ऐसे में यह जान दर्शक अब शो के मेकर्स को काफी ज्यादा खरी खोटी सुना रहे हैं। यूजर ने मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि बिगबॉस हमेशा पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है। सब कुछ पहले से तय हुआ रहता है। सलमान भाई हो जो अच्छा लगता है वो ही जीतता है बिगबॉस। सरल।' ऐसे में अब देखना ये होगा की क्या इस पर शो के मेकर्स पुनीत को कोई जवाब देंगे या नहीं।
