Bigg Boss Ott 2: मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 की फाइनलिस्ट थीं। घर से बाहर निकलने के बाद मनीषा रानी (Manisha Rani) ने महेश भट्ट को लेकर रिएक्शन दिया है। मनीषा से पूछा गया है कि पिछले दिनों घर में महेश भट्ट की एंट्री हुई थी। लोगों का कहना था कि मनीषा रानी को महेश भट्ट ने गलत तरीके से टच किया है। इस पर मनीषा ने रिएक्शन दिया है। एपिसोड में महेश मनीषा को किस करते हुए नजर आते हैं। इससे मनीषा के फैंस नाराज हो गए थे।
मनीषा रानी ने रिएक्शन दिया
मनीषा ने कहा, महेश भट्ट बहुत बड़े डायरेक्टर हैं और उनसे मिलने मेरे लिए एक सपना था। मनीषा ने कहा कि उनके इंटेशन बहुत प्योर थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा, वो मेरे अंकल हैं। वो मेरे पापा की तरह है। मुझे लगता है कि बड़ों का प्यार दिखाने का अपना तरीका होता है । जब उन्होंने मुझसे चुप रहने के लिए कहा। तो मैं काफी डर गई थी कि क्योंकि मैं चुप रह नहीं सकती हूं।
पूजा भट्ट ने भी पिता पर मनीषा को गलत तरीके से छूने पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पिता ने बाकी कंटेस्टेंट्स को भी गले लगाया और किस किया। उन्होंने घर में सबसे कम समय मेरे साथ ही बिताया है। घर में मनीषा भी सबको किस करती थी और गले लगाती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है लोग दुनिया वैसे ही देखते हैं जैसे वो खुद होते हैं।
