टीवी मसाला

Bigg Boss 19: जन्मदिन पर उधेड़ी गई तान्या मित्तल की बखिया, एविक्शन से पसरा आधे घर में सन्नाटा

Bigg Boss 19 Written Update 28 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का वीकेंड का वार भी धमाकेदार रहा। शो में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कास्ट के साथ-साथ अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल ने कदम रखा। वहीं आवेज दरबार को आज घर से बेघर होना पड़ा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 28 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हर दिन बेहद खास होता है। 28 सितंबर के वीकेंड का वार ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' की शुरुआत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट की एंट्री के साथ हुई। वहीं अंत में आवेज दरबार के एविक्शन ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कई कंटेस्टेंट्स का दिल तोड़कर रख दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि आज 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कास्ट यानी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित शराफ और मनीष पॉल ने एंट्री की। उन्होंने सलमान खान के साथ तो जमकर मस्ती की ही, साथ ही कंटेस्टेंट्स से भी रूबरू हुए। 'बिग बॉस 19' में वरुण धवन ने प्रणित मोरे की शिकायत सलमान खान से की और कहा कि इसने मेरा भी मजाक बनाया है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने शहबाज से बताया कि उनकी बहन शहबाज की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके साथ ही 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स तीन टीम में बंट गए, जिसमें सनी की टीम, विक्रम की टीम और मनीष की टीम बनती है। तीनों टीम एक-दूजे पर शायरी के जरिए निशाना साधते हैं। वहीं इस टास्क में सनी की टीम यानी अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और आवेज दरबार शामिल हैं। वहीं वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने जाते-जाते बता दिया कि गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी इस सप्ताह घर से बेघर होने से सुरक्षित होते हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इनके बाद अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल ने कदम रखा और कंटेस्टेंट्स के खूब हंसी-मजाक किये। शो में हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल को रोस्ट किया और बोले कि जब से ये शो में गई हैं, तब से भारत की जीडीपी गिर गई है। हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान ने कंटेस्टेंट्स को बाहर चल रहे मीम से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि आवेज दरबार और नीलम गिरी के 'चाय बना' मीम ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ढेर सारी मस्ती-मजाक के बाद सबसे मुश्किल घड़ी आई। डेंजर जोन में मौजूद आवेज दरबार, प्रणित मोरे और अशनूर कौर को मुख्य द्वार के पास खड़ा किया गया। घर का दरवाजा बार-बार बंद हो रहा था और बार-बार खुल रहा था। वहीं आखिरी बार दिखा कि आवेज दरबार जहां गायब थे तो वहीं प्रणित मोरे और अशनूर कौर सुरक्षित थे। लेकिन आवेज दरबार के जाते ही नेहल चुडासमा और अभिषेक बजाज फूट-फूटकर रोने लगे। अभिषेक बजाज ने ये तक कहा कि शराफत आवेज को खा गई। एक्टर ने कहा कि मैंने बार-बार ये कहा था कि तू अपने लिए आवाज उठा, लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी। वहीं आवेज के जाने से प्रणित मोरे भी बहुत भावुक हुए। नेहल चुडासमा ने रोते हुए कहा कि मैंने जिस टीम को बचाया, उसने मुझे ताने दिये कि मैंने एहसान किये। लेकिन इस इंसान (आवेज दरबार) ने मुझसे एक भी बार शिकायत नहीं की। वहीं गौरव ने भी गुस्से में कहा कि अब चाहे गाली दो या कुछ भी बोलो, बस बोलो। ऐसे में शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अब गेम क्या रुख लेती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article