Bigg Boss 19 Tanya Mittal: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में नजर आ चुके बसीर अली (Baseer Ali) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि तान्या मित्तल काला जादू करती हैं। बसीर ने दावा किया कि शो के दौरान तान्या मित्तल ने उनकी तस्वीर पर हाथ फेरा और उसपर फूंक भी मारी थी। ये आरोप सुन सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे। अब खुद तान्या मित्तल ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई कि क्या वो सच में काला जादू करती थीं घर पर या नहीं?
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने इस कारण किया नीलम गिरी को अनफॉलो? कहा, 'बुराई करोगे तो मैं...'
टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फ़ेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने कहा, 'सभी को मैंने एक ही बात बोली की कोई भी मेरे पास नेगेटिव चीजें ना लाएं। मुझे ये बात मेरी टीम ने बताया और मैं आपसे कह रही हूँ आता है मुझे जादू करना। पूरा घर और देश सिर्फ मेरी ही बातें कर रहा है तो मैंने जादू तो किया है इसका मतलब। काला, पीला, नीला जादू रह गया तो घर जा रही हूं वापिस और इस बारें में अपनी माँ से बात करूंगी कि क्यों उन्होंने मुझे ये नहीं सिखाया। मेरी माँ से गलती हो गई यार और मेरी माँ इस फसाद की जड़ है। इसलिए उनको मैं सोफ़े पर बिठाकर खुद नीचे जमीन पर बैठती हूँ। पता नहीं किया सिखाया है कि अब तक सिर्फ जय श्री राम कर रही हूँ। बात करेंगे संस्कारों में लेफ्ट-राइट हो रहा है, ब्लैक-ब्लैक मैजिक सीखेंगे।'
ये बात तान्या मित्तल ने इंटरव्यू के दौरान हँसते हुए कही थी। वहीं बात करें तान्या मित्तल की तो शो से बाहर आकर उन्होंने नीलम गिरी से अपनी दोस्ती तोड़ते हुए उन्हे इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। बीते दिन तान्या मित्तल ने मुंबई के सिद्धिवियानक मंदिर में बप्पा के दर्शन किये थे। बता दें शो 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बने थे जिन्हे इन दिनों प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।
