Bigg Boss 19 Tanya Mittal: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल इन दिनों फ़ेम के झूले में झूल रही हैं। शो के विनर भले ही गौरव खन्ना बने लेकिन लाइमलाइट कहीं हद तक तान्या मित्तल ने भी बटोरी। आज सुबह देखा गया की तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम से दोस्त नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया था। ऐसे में फैंस के बीच सवाल उठने लगे की कहीं तान्या और नीलम की दोस्ती में खटास तो नहीं आ गई। अब खुद तान्या ने मीडिया को बताया आखिर क्यों उन्होंने नीलम गिरी को अनफॉलो किया।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: दिखावे के लिए थी नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती, शो खत्म होते ही किया एक-दूजे को अनफॉलो
हालांकि घर में तान्या मित्तल और नीलम गिरी (Neelam Giri) शुरू से पक्की सहेली बनकर रही थीं। सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से निकलने के बाद तान्या मित्तल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची बप्पा के दर्शन करने। इस दौरान मंदिर के बाहर पेप्स और लोगों की भीड़ उमड़ आई। तान्या ने फैंस संग सेल्फ़ी क्लिक की और खूब सारा प्यार बटोरा। वहीं तान्या मित्तल ने उन्हे कवर करने आए पैपराजी के लिए गिफ्ट भी दिया। तान्या का ये जेस्टर जनता को काफी पसंद आया।
