Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के कारण पूरा घर जब से नॉमिनेट हुआ है, तब से शो में काफी तमाशे देखने को मिल रहे। मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में घरवालों ने काम करने से मना कर दिया वो मुद्दा भी जमकर दिखाया गया। वहीं अब शो में एक नई कोल्ड वॉर शुरू हुई तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच जिसकी शुरुआत अमाल मलिक के चलते हुई। दोनों ही अमाल के स्वेटर पहन इतराईं लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है जिसका खुलासा अब जाकर हुआ।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि तान्या मित्तल (Tanya Mittal) मालती चाहर (Malti Chahar) के बैग से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लेती हैं। दोनों मालती और तान्या के बीच अमाल के इस स्वेटर को लेकर कोल्ड वॉर जारी है। अमाल का कहना है कि स्वेटर उनका लेकिन ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट की प्रॉपर्टी है। जी हाँ, जिस स्वेटर के पीछे तान्या और मालती में लड़ाई हो रही है वो अमाल का नहीं बल्कि जीशान कादरी (Zeishan Quadri) का है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर शो के एक कंटेस्टेंट ने कहा, 'मेरा स्वेटर और दोनों लड़कियां ये सोचकर पहन रही हैं वो अमाल का है? भाई मैं शहबाज की कसम खा रहा हूं वो मेरा स्वेटर है। घरवालों क्या कर रहे हो, तान्या और मालती वो मेरा स्वेटर है मुझे लौटा दो। दिल्ली में बहुत ठंड पड़ रही है और मुझे जाना है।'
इस दौरान जीशान हाथ जोड़े खड़े नजर आए। वीडियो से जीशान ने मालती और तान्या की खिल्ली उड़ाई। वीडियो को देखने के बाद इस स्वेटर के असली मालिक का पता चल गया है। सोशल मीडिया पर जीशान की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। फैंस तान्या और मालती का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये स्वेटर फाइट किस हद तक आगे जाएगी। फैंस का ये सवाल है कि आखिर अमाल ने तान्या और मालती की इस गलतफहमी को दूर क्यूं नहीं किया?
