टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Promo: तान्या मित्तल संग लड़ाई पर सलमान खान ने अशनूर कौर की लगाई क्लास, कहा- 'किसी पर हाथ उठाना...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2025, 08:49 AM IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Promo: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार (Weekend Ke Vaar) एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की क्लास लगाते हुए नजर आए।

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Promo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी शो से कोई फोटो वायरल हो जाती है, तो कभी किसी कंटेस्टेंट के बयान से बवाल मच जाता है। लेकिन इन सब से ज्यादा चर्चा शो के वीकेंड का वार (Weekend Ke Vaar) की होती है। वीकेंड के वार पर सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही होने वाली है। वीकेंड के वार का प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस बार सलमान खान कंटेस्टेंट अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने लगाई अशनूर कौर की क्लास

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह शो बिग बॉस 19 से सामने आया भाईजान का वीडियो है। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से मारा था। उनकी यह हरकत सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ सलमान खान को भी पसंद नहीं आई। प्रोमो में, सलमान अशनूर को बुरी तरह डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने कहा कि 'अशनूर किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस हाउस में कूल नहीं है।' इसके बाद अशनूर सलमान खान से अपनी गलती के लिए माफी मांगती हैं, लेकिन सलमान उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होते। सलमान अशनूर को बताते हैं कि उनका गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने तान्या को लकड़ी के तख्ते से जोर से मारा। जब अशनूर अपनी हरकत को सही ठहराने की कोशिश करती हैं, तो सलमान खान गुस्सा हो जाते हैं और उन पर भड़क उठते हैं।

शो से बाहर होंगे दो कंटेस्टेंट्स

इसके अलावा वीकेंड का वार में एक और हैरान करने वाली चीज होने वाली है। इस बार बीकेंड का वार में एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स बाहर होने वाले हैं। अशनूर कौर और शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) दोनों शो से बाहर होने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article