टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के खिलाफ खड़ा हुआ पूरा घर, फरहाना भट्ट संग दोस्ती देख नीलम गिरी का चढ़ा पारा

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में घर की सबसे चहती कंटेस्टेंट बनना चाह रही तान्या मित्तल के खिलाफ अब उनके दोस्त खड़े हो गए हैं। नीलम गिरी को सपोर्ट करते हुए पूरा घर तान्या के खिलाफ हुआ लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: घर घर चाव से देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस' 19वें के साथ सुर्खियों में बना जा रहा है। ये एक मात्र शो है जिसमें आप पाने पसंदीदा स्टार की असलियत परदे पर देख सकते हैं। हर साल ये शो लॉन्च होता है नए चेहरे और ट्विस्ट टर्न्स के साथ। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा नॉमिनेटेड है। ऐसे में वीकेंड का वार से पहले नीलम गिरी ने घर में तान्या मित्तल की दोस्ती को एक्सपोज कर डाला जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है।

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नीलम गिरी तान्या मित्तल से सवाल पूछती है कि वो फरहाना भट्ट से क्यूं बात करती है? इस घर में सबसे ज्यादा इस ने मुझे रुलाया। तभी अमाल मलिक कहते हैं, 'जो नीलम का नहीं हो सकता वो हमारी भी क्यूं होगी? फरहाना वो तुम्हें तैयार कर रही है क्यूंकी कल को अग नीलम निकल जाए तो तू उसकी सेकेंड दोस्त बनोगी।' नेहल चुड़ासमा भी गुस्से में भड़कते हुए तान्या मित्तल को वाहियात औरत का टैग दे डालती है। हँसते हुए अमाल मलिक ने कहा कि अब तान्या तेरे को मजा आ रहा है क्यूंकी सब अब तुम्हारे बारें में बात कर रहे हैं। आग में घी डालते हुए नेहल कह देती हैं कि अब तान्या रोना शुरू करेगी। बस फिर सब्र का बांध टूट गया और तान्या ने चिल्लाते हुए कहा कि वो नहीं रो रही तब से वो घरवालों की जली कटी आराम से सुन रही हैं। तान्या के खिलाफ घरवालों को खड़ा देख फैंस को काफी अच्छा लगा। फैंस काफी समय से चाह रहे थे कि ये मुद्दा नीलम गिरी घरवालों के आगे उठाकर तान्या मित्तल को एक्सपोज करे।

अब फरहाना भट्ट के चलते नीलम गिरी एर तान्या मित्तल की दोस्ती पर पूरे तरीके से फुल स्टॉप लग चुका है। दरअसल नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच इन दिनों काफी गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। इसी के साथ फरहाना और तान्या के बीच दोस्ती का रिश्ता बनते हुए देखा गया जो नीलम गिरी को पसंद नहीं आया। फिर क्या था नीलम ने ये मुद्दा उठाया और घरवालों को अपनी तरफ कर तान्या मित्तल की इस झूठी दोस्ती का पर्दाफाश कर डाला।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article