Tanya Mittal vs Neelam Giri: हर जगह इन दिनों बस तान्या मित्तल और नीलम गिरी की टूटी दोस्ती को लेकर हो रही है। शो 'बिग बॉस 19' के दौरान दोनों अच्छी दोस्ती बन गई थी, जो रात भर जागकर एक दूजे से बिना दुख-सुख किए सोती नहीं थीं। घर में रहते हुए हमेशा दोनों ने एक दूजे का साथ दिया। बीते हफ्ते शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसके विनर गौरव खन्ना बने। वहीं शो खत्म होते ही तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब इस पूरे मामले पर नीलम गिरी का गुस्सा निकला।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फ़ेम नीलम गिरी (Neelam Giri) कहती हैं, 'तान्या मित्तल ने अनफॉलो किया तो मैं क्या करूं? मैं उसके पीछे-पीछे भागूँ या मेरे पास कोई और काम नहीं है। मैंने सौ बार उसे बोला कि तुम्हें ब्लॉक मार देंगे लेकिन सिर्फ मजाक में। अगर वो उस चीज को लेकर उदास है तो मैं कुछ नहीं कर सकती। तान्या के चक्कर में मेरा फरहाना भट्ट से झगड़ा हुआ और बाद में खुद उसी से दोस्ती भी कर ली। बाहर निकलने के बाद भी किसी कंटेस्टेंट ने उसे सपोर्ट नहीं किया। मैं ही के इकलौती थी जिसने तान्या को सपोर्ट किया और वीडियो भी डाला। मैंने अपनी दोस्ती पूरी निभाई अब उसे इस रिश्ते पर सवाल उठाना है तो मैं क्या करूं।'
नीलम गिरी को अनफॉलो करने के बाद खुद तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने बयान दिया था कि मुझे लगा मेरी दोस्त स्टैंड लेगी ऐसा नहीं हुआ। बाहर आकार मैंने इंटरव्यूज देखे जिसमें उसने कहा की तान्या बहुत फर्जी और नकली है, वो कहीं की महारानी नहीं है। ये सुन मुझे बहुत बुरा लगा और दोस्त होकर तुम्हें मेरी कहानी झूठी लगी। वहीं तान्या ने साफ कर दिया कि वो पीठ पीछे बुराई करने वालों संग दोस्ती नहीं निभाएगी। बीते दिन गौरव खन्ना ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया जिसमें नीलम गिरी, जीशान कादरी, बसीर अली और मालती चाहर को छोड़कर बाकी सब शामिल हुए थे।
