Bigg Boss 19 Latest Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मस्ती कब नोंक-झोंक में बदल जाती है ये पता ही नहीं चलता। कंटेस्टेंट जानते हैं कि एक छोटी सी बात को कैसे मुद्दा बनाकर लाइम्लाइट लूटी जाए। सोशल मीडिया पेज पर 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें मृदुल तिवारी और अशनूर कौर की मस्ती लड़ाई में बदल गई। देखते ही देखते मृदुल ने अशनूर के बेड पर पानी फेंका और इसमें आग लगाने वाली कुनिका सदानंद निकली।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई मृदुल तिवारी से जो अशनूर कौर को चैलेंज देते हैं कि वो नहे स्विमिंग पूल में गिराकर दिखाए। अशनूर ऐसा करने में कामयाब होगी कि तभी कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल मृदुल को भड़काते हुए कहतीं हैं कि उसे नोएडा की कसम, अशनूर से बदला लेना। बस फिर क्या हुआ मृदुल भी पानी से भरी हुई बाल्टी लेकर अशनूर के पीछे भागने लगे। मृदुल ने अशनूर के चेहरे और बेड पर पानी फेंका जो अभिषेक बजाज को बिल्कुल पसंद नहीं आया। अशनूर कौर भी खफा होती हैं कि मृदुल नोंक-झोंक को एक बतमीजी में बदल रहे हैं। ऐसे में अभिषेक वर्सेज मृदुल तिवारी होने वाला है। दिलचस्प बात तो ये रही कि अशनूर के खिलाफ भड़काने वाली कुनिका निकली जो बाद में इनकि लड़ाई देख खूब हंसती है। अब अशनूर का स्टैंड लेते हुए अभिषेक बजाज अपने ही ग्रुप के सदस्य मृदुल से झगड़ा मोल लेंगे।
इस प्रोमो को देखने के बाद कई यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये सब कुनिका चुड़ैल का कारनामा सुरसुरी लगाई है।' वहीं दूसरे यूजर ने मृदुल तिवारी पर भड़कते हुए लिखा, 'मृदुल लाला गुस्से को कंट्रोल करो थोड़ा वर्ना घर से बाहर का रास्ता सीधा दिख जाएगा। ये कुछ करता नहीं है पर लड़कियों के सामने इसका गुस्सा बहुत निकलता है, ये बंदा लड़कियों को कुछ समझ नहीं आता। इसे लगता है कि कोई लड़की इसके ऊपर नहीं है ये सबसे बड़ा है। ऐसे तमाम यूजर अशनूर का पक्ष लेकर मृदुल को खरी खोटी सुना रहे हैं। आपको ये मालूम होगा कि मृदुल तिवारी इस घर के नए कैप्टेन बन गए हैं।
