टीवी मसाला

Bigg Boss 19 के लिए शुरू हुई सितारों की खोज, Roadies XX के इस कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच?

Roadies XX Contestant Approached For BB 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही शुरू होने वाला है। तमाम शोर गुल के बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स है कि मेकर्स ने रियलिटी शो 'रोडीज xx' के एक कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया है।

Image

Harshit Arora Approached For Bigg Boss 19

Roadies XX Contestant Approached For BB 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ। टीवी दुनिया का विवादों में रहने वाला शो अपने 19वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। हर बार की तरह सलमान खान ही होस्ट के रूप में नजर आएंगे। इन सब के बीच खबर आई है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के लिए रोडीज xx का कंटेस्टेंट रह चुके मॉडल को अप्रोच किया है। ये कौन है और क्या पूरी खबर है पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।

जैसा कि सभी को पता है मेकर्स इस बार किसी भी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को शो का हिस्सा नहीं बनाएंगे। सिर्फ बॉलीवुड और टीवी दुनिया के जाने माने कलाकारों की घर में एंट्री होगी। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए मेकर्स ने सितारों की खोज शुरू कर दी है। एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज xx' के इस एक्स कंटेस्टेंट को मेकर्स ने अप्रोच किया है। ये और कोई नहीं बल्कि हर्षित अरोड़ा (Harshit Arora) है जो सप्लीटसविला में नजर आ चुके हैं। हर्षित दोनों ही शो में अपनी प्लानिंग और गेम खेलने के तरीके से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं।

रोडीज xx (Roadies XX) में हर्षित अरोड़ा गैंग एल्विश यादव में थे। हालांकि अभी तक मेकर्स और हर्षित ने इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें शो 'बिग बॉस 19' साढ़े पाँच महीने लंबा चलने वाला है। ये अब तक का सबसे लंबा चलने वाला सीजन कहलाया जाएगा। खबरें ये भी सामने आई कि शो जुलाई में शुरू हो सकता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article