Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब जल्द ही छोटे परदे से विदाई लेने जा रहा है। 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले है जिसमें जनता को 19वें सीजन का विनर मिलेगा। शो के टॉप 5 खिलाड़ी हैं गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे। अब इस बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया जिसमें फिनाले के चंद दिन पहले भी फरहाना तान्या को अपना निशाना बनाती हुई नजर आईं।
Image Source: Jio Hotstar
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से जो कहती हैं, 'तान्या मुझे कहा करती थी कि मैं उसकी कड़ी टक्कर देने वाली कंटेस्टेंट हूँ। अगर मेरा कोई मुकाबले वाला इंसान है तो तुम हो फरहाना। क्या हुआ उस ख्याल का।' ऐसे में तान्या सफाई देते हुए कहा कि वक्त के साथ चीजें बदल जाती है। लेकिन फरहाना कह देती हैं, 'वक्त के साथ चीजें नहीं तुम बदल जाती हो। कितनी चिंदी हरकतें करनी पड़ी किसी का सहारा लेने के लिए, आगे बढ़ने के लिए। तुम मेरे साथ ऐसे घटिया खेल मत खेलो। शेम ऑन यू तान्या।' ये सब तमाशा अरमाल मलिक देखते रहेंगे। हालांकि तान्या फरहाना को साफ कह देंगी कि वो बात नहीं करना चाहती तो उनसे भिड़े भी नहीं। फरहाना तान्या को दल-बदलू कहते हुए कहती हैं कि मुझे जनता को बताना था कि तेरी असलियत क्या है। जवाब में तान्या भी कहती हुई नजर आई कि इसलिए तू कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी। फिनाले से पहले भी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और फरहाना भट्ट के बीच झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
हालांकि इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कई का कहना है कि फरहाना भट्ट जानबूझकर कैमरे के आगे दिखने के लिए जबरदस्ती लड़ाई कर रही हैं। वहीं दूसरों ने कहा कि शो खत्म होने से पहले फरहाना भट्ट तान्या मित्तल का असली चेहरा दिखाना चाह रही हैं। ऐसे में तमाम कमेन्ट तान्या और फरहाना भट्ट को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
