टीवी मसाला

'उसने नंबर मांगा...'- अमाल मलिक संग रिलेशनशिप की खबरों पर मालती चाहर ने बताया सच, बोलीं- अब मैं पछता रही हूं...

Bigg Boss 19 Malti Chahar Open Up On Relationship Rumors With Amaal Mallik: 'बिग बॉस 19' के दौरान अमाल मलिक और मालती चाहर का नाम एक-दूजे से खूब जुड़ा था। लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब इस मामले पर मालती चाहर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- मालती चाहर इंस्टाग्राम, अमाल मलिक यू-ट्यूब

Bigg Boss 19 Malti Chahar Open Up On Relationship Rumors With Amaal Mallik: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली मालती चाहर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। मालती चाहर बीते कुछ दिनों से अपने एक इंटरव्यू के लिए खूब चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने बचपन के ट्रॉमा को साझा किया था। लेकिन हाल ही में मालती चाहर अपने इंटरव्यू के लिए नहीं बल्कि एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने अमाल मलिक से जुड़ा जिक्र किया है। दरअसल, 'बिग बॉस 19' के दौरान लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं थी कि मालती चाहर (Malti Chahar) ही अमाल मलिक की मिस्ट्री गर्ल है। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें भी सामने आई थीं। लेकिन अब इस मामले पर मालती चाहर ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है।

मालती चाहर (Malti Chahar) ने एक्स पर शेयर किये गए ट्वीट में बताया कि वह और अमाल मलिक कभी भी किसी भी रिलेशनशिप में नहीं थे। मालती चाहर ने अमाल मलिक के साथ उनका नाम जोड़ने पर नाराजगी जाहिर की। मालती ने ट्वीट में लिखा, "एक बार मैं सभी को ये साफ कर देती हूं। अमाल मलिक और मेरा कोई रिलेशनशिप नहीं था, किसी भी तरह का 'शिप' नहीं था। उसने मेरा नंबरमांगा और हम केवल एक बार ही मिले थे। हमने बात की और कुछ निजी चीजें साझा की थीं। उसके बाद हम केवल फोन पर ही एक-दूजे से जुड़े रहे, बस इतना ही। हमारे बीच कभी भी कुछ भी नहीं था। शो में जब मैंने कहा था कि 'बाहर की बात नहीं करेंगे', तब मेरा मतलब था कि मैं कोई निजी बातें साझा नहीं करूंगी। ये अमाल के लिए अपमानजनक होता शो पर किसी भी तरह का मुद्दा बनाना और ये बताना कि मैं उसे इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं और मेरे बारे में गलत बातें कर रही हूं। जो कि मैंने बिग बॉस के घर के बाहर आने के बाद देखा।"

मालती चाहर (Malti Chahar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "हां उसने कई बार अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कहा था, शो के पहले और शो के दौरान। मुझे सिर्फ सहानुभूति थी और मैं उस पल में उसकी मदद करने की कोशिश कर रही थी, जिससे उसे बाद में पछतावा न हो। लेकिन अब मैं पछता रही हूं। बस यही। मुझे बख्श दो। कृप्या करके उसके साथ मेरा नाम न जोड़ें, शुक्रिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article