Bigg Boss 19 First Elimination: टीवी का मजेदार रीऐलिटी शो बिग बॉस, सीजन 19 के साथ धमाका कर रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते ही हुए हैं कि ये फैंस की फेवरेट लिस्ट में आ गया है। इस बार सलमान खान के शो में एक से बढ़कर एक सदस्य ने हिस्सा लिया है। चाहे वो सोशल मीडिया स्टार हो या टीवी की जानी-मानी हस्ती, हर कोई घर के अंदर मजेदार गेम खेल रहा है। हालांकि हर सीजन की तरह, इस बार भी दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन होगा। इस वीकेंड के वॉर पर घर का पहला नॉमिनेशन होने वाला है। नॉमिनेशन की लिस्ट में 5 दमदार कन्टेस्टन्ट का नाम सामने आया है। आइए आपको बताते हैं किस का पलड़ा है ज्यादा भारी
बिग बॉस 19 के पहले नॉमिनेशन में 5 लोगों का नाम सामने आया है। कुनिका सदानंद के हाथ से घर की सत्ता जाने के बाद, बिग बॉस ने तगड़ा गेम खेला और घर के मजबूत सदस्यों को नॉमिनेशन लिस्ट में डाल दिया। इस लिस्ट में शामिल हैं, तान्या मित्तल( Tanya Mittal) , मृदुल तिवारी( Mrudul Tiwari) , अमाल मलिक( Amaal Mallik) , कुनिका सदानंद( Kuncikaa Sadanand) और आवेज दरबार( Awez Darbar) । ये पांचों ही सदस्य घर के अंदर अच्छा खेल रहे हैं, अब वीकेंड के वॉर पर देखना होगा कि जनता किसे घर से बेघर करती है।
फैंस का क्या कहना
सोशल मीडिया पर लोग बिग बॉस 19 के पहले नॉमिनेशन की बात करते नजर आ रहे हैं। शो के प्रोमो में जिस तरह से सलमान खान सभी घर वालों को डरा रहे हैं, उसे देखकर लोग भी अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं। बिग बॉस 19 के खबरियों का कहना है कि पहले नॉमिनेशन में आवेज दरबार घर से बाहर हो सकते हैं।
